छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनंदगांव : भाजपा महिला मोर्चा ने मंत्री कवासी लखमा के बयान के खिलाफ जताया रोष

राजनंदगांव, 25 जुलाई. भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के खिलाफ छत्तीसगढ़ के मंत्री कवासी लखमा द्वारा दिए गए अनर्गल बयान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा मेश्राम, जिला अध्यक्ष किरण साहू, महामंत्री पारुल जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्णिमा साहू, देव कुमारी साहू ,आभा तिवारी ने सख्त ऐतराज जाहिर करते हुए कहा है कि कांग्रेस के मंत्री अमर्यादित हो गए हैं, इसीलिए महिलाओं के बारे में गलत बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं, इसका महिला मोर्चा जमकर विरोध करेगी। सभी ने एक स्वर में कहा कि जरूरत पड़ी तो महिला मोर्चा मंत्री के विरोध में सड़क में भी उतरेगी।छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के लिए की गई अभद्र टिप्पणी फूलन देवी जैसे शब्द बोलकर मातृशक्ति का उपहास किया है।

छत्तीसगढ़ सहित जिले में कांग्रेस की सरकार में महिलाओं से संबंधित अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है। महिलाओं के साथ हो रहे अनाचार, दुष्कर्म, बलात्कार जैसे अपराध पर मंत्रीगण चुप्पी साधे रहते हैं और मातृशक्तियों पर ऐसी घिनौनी टिप्पणी करते हैं, जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा है कि मंत्री लखमा द्वारा इस तरह के बयान दिए जाने से कांग्रेस की ओछी राजनीति उजागर होती है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। राज्य की कांग्रेस सरकार जनता को दिखाए सपने पूरा नहीं कर पा रही है। विकास के कार्य ठप पड़े हैं, फंड के अभाव में अनेक योजनाएं बंद है। शराबबंदी का वादा कर कांग्रेस सरकार मुकर गई है। वहीं आबकारी मंत्री जहां भी दौरा में जा रहे हैं, महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने में लगे हुए हैं। छत्तीसगढ़ की जनता सब देख रही है आने वाले समय में जरूर सबक सिखाएगी।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button