छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

घुमका ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

विधायक बघेल व जिलाध्यक्ष कोठारी हुए शामिल
राजनांदगांव। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमका द्वारा आयोजित नवनियुक्त ब्लॉक पदाधिकारी की नियुक्ति प्रमाण-पत्र वितरण सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन घुमका में किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक व अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण भुनेश्वर बघेल, जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलेश्वर वर्मा उपस्थित रहे।
कार्यकर्ता सम्मेलन में पहंुचे सभी अतिथियों का ब्लॉक अध्यक्ष रतन यादव द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ब्लॉक पदाधिकारियों को अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया व सम्मान किया गया।
विधायक भुनेश्वर बघेल ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं सभी कार्यकर्ताओं के बदौलत ही इस मुकाम पर हूं कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। कांग्रेस पार्टी बलिदानों की पार्टी है, महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी जैसे लोगो ने देश के लिए कुर्बानी दी। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की गॉव, गरीब की सरकार है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने हर संभव प्रयास कर रहे है।
जिलाध्यक्ष पदम कोठारी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आज से आप सभी की जवाबदारी बढ़ गई है, सभी को अभी से 2023 में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने कमर कस लेने की बात कही। कार्यक्रम को वरिष्ट कांग्रेस नेता कमलेश्वर वर्मा, जिला महामंत्री पंकज बांधव, जिला पंचायत सदस्य हर्षिता स्वामी बघेल, कोमल साहू, सुरेश सिन्हा, महिला अध्यक्ष हंशा सिन्हा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ वैष्णव ने संबोधित किया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण अध्यक्ष रतन यादव आभार प्रदर्शन घुमका सरपंच फुलमती वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन जनपद सभापाति ओमप्रकाश साहू, पूर्व जनपद सदस्य चन्द्रेश वर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री केशव यादव, पूर्व अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी भगवती साहू, जिला सचिव ओमप्रकाश साहू, सेवक वर्मा, नवीन लुनिया, जनपद सभापाति दामिनी साहू, जनपद सदस्य झमेश्वरी साहू, गीतालाल वर्मा, डोमार साहू, भागवत वर्मा, राजेन्द्र यदु, महेश वर्मा, प्रहलाद यादव, गिरीश साहू, प्रदीप वर्मा, कीर्तन नगपुरे, देरहा वर्मा, ईसवारी वर्मा, शत्रुहन वर्मा, अंगद वर्मा, अजय वर्मा, जोगीराम वर्मा, मंगलू देवांगन, अखिलेश दुबे, गुलाल साहू, संतोष देवांगन, मंथिर साहू, दिलीप वर्मा, सफिल खान, टिंकू यादव, धन्ना यादव, नीलकंठ साहू, प्रेमलाल साहू, पप्पू साहू, दिलीप नेताम, कीर्तन सिन्हा, गंगा राम यादव, रितेश सिन्हा, नवनीत सिंह, पप्पू वर्मा सहित जनपद सदस्य गण, सरपंचगण सहित पूरे क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button