देश

अपनी विधासनभा क्षेत्र की जनता को ले कांग्रेस विधायक करवाएंगे अयोध्या दर्शन, 18 दिसंबर से होगी शुरुआत

कोरोना काल में अपनी कार्यशैली से सुर्खियों में आए कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला अब नई वजह से चर्चाओं में हैं। शुक्ला अब अपनी विधानसभा क्षेत्र के हर लोगों को अयोध्या यात्रा करवाएंगे। 18 दिसंबर से अभियान की शुरुआत होगी और पहले जत्थे में 600 लोग शामिल होंगे जो अयोध्या जाएंगे।

विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि भगवान राम हम सबके आदर्श हैं। हम सभी बचपन से लेकर अब तक रामायण पढ़ते और सुनते रहे हैं। हम सभी भगवान राम के जीवन की कहानी से हम सभी परिचित हैं। ऐसे में देश के हर नागरिक की इच्छा रहती है कि वह भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में जाकर वहां दर्शन करे और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्म स्थल पर पहुंचकर शीश नवाएं। इसी कारण अयोध्या यात्रा का ये आयोजन किया जा रहा है। यात्रा के लिए कांग्रेस नेता सर्वेश तिवारी और लवेश जायसवाल को संयोजक बनाया गया है। सबसे पहले वार्ड-9 का जत्था अयोध्या के लिए रवाना होगा, इस वार्ड की पार्षद अनिता तिवारी है। 

हर महीने एक वार्ड के लोगों को ले जाएंगे
विधायक संजय शुक्ला ऐसे पहले विधायक हैं जो अपने क्षेत्र की जनता को अयोध्या यात्रा पर ले जाएंगे। पहली बार इस तरह का आयोजन हो रहा है। इसके बाद अब राजनीतिक गलियारों में भी बहस छिड़ गई है। विधायक शुक्ला का कहना है कि हर महीने विधानसभा क्षेत्र की एक वार्ड से महिलाओं और पुरुषों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना होगा। शुक्ला के विधानसभा क्षेत्र इंदौर क्रमांक-1 में 17 वार्ड आते हैं। इनमें से हर महीने 1 वार्ड के नागरिकों को अयोध्या दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। 

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button