छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनंदगांव : भाजपा महिला मोर्चा ने सौंपा महामहिम के नाम ज्ञापन

 पोषण आहार को स्व सहायता समूह द्वारा ही बनाया जाए

 राजनंदगांव भाजपा महिला मोर्चा की अनेकों बहनों ने जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव एवं महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा मेश्राम के नेतृत्व में आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें महिला मोर्चा की ओर से आंगनबाड़ी में उपयोग आने वाले पोषण आहार *रेडी टू ईट* का कार्य महिला स्व सहायता समूह को न देकर मशीनों के माध्यम से बड़े समूह को पोषण आहार का आदेश देने का कड़ा विरोध किया है, और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत विभा अवस्थी, जिला अध्यक्ष किरण साहू,महामंत्री पारुल जैन ने एक स्वर में कहा कि इसके पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवेश और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बात करते रहे हैं. परंतु अब उन्होंने इस आदेश के तहत हजारों आंगनबाड़ी बहनों के पेट में लात मारा है, सभी ने कहा कि इसके पूर्व 400 से 500 करोड़ का पोषण आहार आंगनबाड़ी की बहनों द्वारा गुणवत्ता पूर्वक रूप से संपादित किया जाता था और साथ ही इसके लाभ से महिलाओं के समूह आर्थिक रूप से सशक्त हुए थे। परंतु प्रदेश के मुखिया बोलते कुछ और करते कुछ है। उन्होंने 1000 करोड़ रुपए का  बीज निगम को मशीनों के माध्यम से पोषण आहार बनाने का आदेश देकर महिलाओं को कमजोर करने की साजिश रची है, जिसका वे पुरजोर विरोध करती हैं और आने वाले समय में महिला मोर्चा आंदोलन भी करेगी ।   भाजपा के जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव एवं महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा मेश्राम ने कहा कि कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी महिला स्व सहायता समूह को इस अभियान में कार्य करने का निर्देश दिया गया था जिसकी भी भूपेश सरकार ने अवमानना की है जिसकी वह कठोर निंदा करते हुए सरकार को इस विषय पर पुनर्विचार करने की अपील इस ज्ञापन के माध्यम से की गई है।इस अवसर पर मधुसूदन यादव ज़ी, सावन वर्मा, कमल सोनी, किशुन यदु, रोहित चंद्राकार, पारस वर्मा,राजेश यादव, गगन आईच, हकीम खान, मोंटू यादव, अंजय छेदईया, श्रीमती डा रेखा मेश्राम, श्रीमती किरण साहू, पारुल जैन, देवकुमारी साहु, मिथलेशवरी वैष्णव, सौभाग्य वैष्णव, गीता साहू, रेणु सूर्यवंशी, उततरा निषाद, संगीता मिश्रा, सुहासिनी श्रीं सागर, कीर्ति राणे, शांति पात्रे, करुणा राजपूत, जमनु साहू, खेमीन यादव, पुजा ज्योति जगंघेल, कमल यादव बुद्धिया बाई, निर्मला रामटेके, किरण गोस्वामी, ग़ौरी वैष्णव, नंदनी सिन्हा, भारती सिन्हा, सीमा सिन्हा निवरता मेश्राम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button