छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जिले में सुचारू रूप से चल रहा धान खरीदी एवं धान उठाव का कार्य – कलेक्टर लगातार कर रहे धान उठाव की मॉनिटरिंग


– जिले में अब तक 185035.49 मीट्रिक टन धान का उठाव किया गया
– 1 लाख 39 हजार 424 किसानों को 53 लाख 66 हजार 107 बारदाने के लिए 13 करोड़ 41 लाख 52 हजार 675 रूपए की राशि का किया गया भुगतान
– अवकाश के दिनों में भी लगातार किया जा रहा धान का उठाव


राजनांदगांव 06 जनवरी 2022। जिले में युद्ध स्तर पर धान का उठाव जारी है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में धान खरीदी एवं धान उठाव का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। कलेक्टर लगातार धान उठाव की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने सभी राइस मिलर्स एवं ट्रांसपोट्र्स को अधिक से अधिक डीओ आवेदन भेजने के निर्देश दिए हैं तथा यथाशीघ्र धान का उठाव करने के लिए कहा है। कलेक्टर ने कहा है कि किसानों को धान खरीदी में तकलीफ नहीं होनी चाहिए। इसके सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
जिले में अब तक 185035.49 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। राईस मिलर्स द्वारा 99276.00 मीट्रिक टन धान के लिए डीओ जारी किया गया है। धान उपार्जन केन्द्र से राईस मिलर्स द्वारा 84913.12 मीट्रिक टन धान का उठाव किया गया है। परिवहनकर्ताओं को 148487.00 मीट्रिक टन धान के लिए टीओ जारी किया गया है। परिवहनकर्ताओं द्वारा धान उपार्जन केन्द्र से अब तक संग्रहण केन्द्र के लिए 100122.37 मीट्रिक टन धान का उठाव किया गया है। अवकाश के दिनों में भी लगातार धान का उठाव किया जा रहा है। 1 लाख 39 हजार 424 किसानों को 53 लाख 66 हजार 107 बारदाने के लिए 13 करोड़ 41 लाख 52 हजार 675 रूपए की राशि का भुगतान किया गया है। धान को सुरक्षा के लिए कैप कव्हर से ढका गया है। जिले में धान खरीदी का कार्य अबाधित रूप से चल रहा है।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button