बॉलीवुड

खुशी कपूर हुईं कोरोना संक्रमित, जान्हवी और बोनी कपूर भी घर पर हुए क्वारंटीन

बोनी कपूर की छोटी बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन खुशी कपूर कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। वे होम क्वारंटीन हैं। खुशी को कोरोना होने के साथ ही बोनी और जान्हवी कपूर भी होम क्वारंटीन में हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि जान्हवी और बोनी कपूर की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है या पॉजिटिव।

जान्हवी कपूर ने पोस्ट की थी तस्वीर
बीते दिनों जान्हनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने थर्मामीटर लगाया था। एक अन्य तस्वीर में वह बहन खुशी कपूर के साथ थीं। इसके साथ जान्हवी ने लिखा था- साल का वह समय फिर से। इसके बाद अंदाजा लगाया गया था कि जान्हवी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गईं हैं।

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर हुए थे संक्रमित
हाल ही में परिवार के तीन और सदस्य अर्जुन कपूर, अंशुला और रिया कपूर भी कोरोना की चपेट में आए थो जो अब ठीक हो रहे हैं। इससे पहले जब अर्जुन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी उस वक्त बोनी कपूर भी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया और हालांकि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

डरा रहा कोरोना
देश में कोरोना के मामलों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। राज्यों द्वारा जारी किए गए आंकड़ों को देखें तो फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमण मुंबई में ही हो रहा है। पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के 33,470 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि आठ लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
SQLSTATE[08004] [1040] Too many connections