छत्तीसगढ़

किसानों को धान बेचने के लिए अब नहीं दिया जाएगा टोकन

राजनांदगांव। समर्थन पर किसानों से धान खरीदी के लिए अब मात्र तीन दिन (3, 4 व 7 फरवरी) का ही समय शेष रह गया है। पंजीकृत 2.12 लाख में से 1.95 लाख किसानों ने धान बेच लिया है। लेकिन टोकन लेने वाले अब मात्र 954 किसानों का ही धान खरीदा जाना है। इसके अतिरिक्त अन्य किसानों को अब टोकन जारी नहीं किया जाएगा। हालांकि शासन द्वारा धान खरीदी एक सप्ताह बढ़ाये जाने के कारण जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त है।

पिछले दिनों असामयिक बारिश के कारण धान विक्रय नहीं कर पाने वाले किसानों के लिए शासन के माध्मम से चौथा टोकन जारी किया गया है। इससे जरूररतमंद किसनों को धान विक्रय की सुविधा मिल गई। अंतिम दिन सात फरवरी तक उपार्जन केंद्रों में किसानों द्वारा लाये गए धान को तौल कर उसकी कंप्यूटर में एंट्री कर ली जाएगी। उसी रात 12 बजे साफ्टवेयर लाक हो जाएगा। यानी सात के बाद समर्थन मूल्य पर धान का एक दाना नहीं खरीदा जाएगा।

अब तक 1.95 लाख किसान बेच चुके

जिले में अब तक एक लाख 95 हजार 147 किसानों से 8173575 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। धान उपार्जन केंद्रों से कुल 4180878 क्विंटल धान का उठाव कर लिया गया है। अंतिम दिनों में किसान लगातार धान का विक्रय कर रहे हैं। अब तक लगभग 93 फीसद किसानों द्वारा धान का विक्रय किया जा चुका है।

तीन दिन के लिए 954 को टोकन

धान उपार्जन के लिए आगामी शेष खरीदी दिवस के लिए समितियों द्वारा 954 किसानों से 42506 क्विंटल धान खरीदी के लिए टोकन जारी किया गया है। जिला प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था से जिले के किसान संतुष्ट हैं। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के प्रयास से जिले के ऐसे कृषक जिनके तृतीय टोकन में असामयिक बारिश के कारण धान क्रय नहीं हो सका था उन कृषकों के लिए शासन के माध्मम से चौथा टोकन जारी कर धान विक्रय की सुविधा प्रदान की गई है।

उसी दिन तौल कर खरीदी की जाए

अंतिम दिवसों में धान की व्यवस्थित खरीदी के लिए कलेक्टर सिन्हा द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि धान खरीदी के अंतिम दिन पर्ची जारी नहीं की जाए। उसी दिन शाम पांच बजे तक धान खरीदी केंद्रों में धान विक्रय करने आने वाले किसानों का तौल कर खरीदी की जाए। धान उपार्जन अवधि के अंतिम दिन सात फरवरी तक किसानों द्वारा लाये गए धान का तौल कर लिया जाए एवं उसकी एंट्री कंप्यूटर में कर ली जाए, क्योंकि रात 12 बजे साफ्टवेयर लाक हो जाएगा। नोडल अधिकारी द्वारा धान खरीदी के अंतिम दिन खरीदी केन्द्र में उपस्थित रहकर धान के तौल एवं एंट्री का कार्य सुनिश्चित कराया जाए।

लगभग आधे धान का परिवहन कराया जा चुका

जिले में धान खरीदी के तहत उपार्जित किये गए 8173575 क्विंटल धान में से जिले के राइस मिलर्स द्वारा 1844159 क्विंटल तथा परिवहनकर्ताओं के माध्यम से 2336719 क्विंटल धान का उठाव कर संग्रहण केन्द्रों में संग्रहित किया गया है। इस प्रकार धान उपार्जन केंद्रों से कुल 4180878 क्विंटल लगभग 51.15 फीसद धान का उठाव कर लिया गया है। कलेक्टर द्वारा आगामी दिवस में भी राइस मिलर्स द्वारा 50 हजार क्विंटल एवं परिवहनकर्ता द्वारा 50 हजार क्विंटल कुल एक लाख क्विंटल धान प्रतिदिन उठाव किये जाने का लक्ष्‌य दिया गया है। उन्होंने यह निर्देशित किया है कि धान खरीदी पूर्ण होने के उपरांत संबंधित क्षेत्र राजस्व, सहाकारिता एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा खरीदे गए धान का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाये तथा उपार्जित धान के सुरक्षित रखरखाव किया जाए। किसी भी स्थिति में वास्तविक कृषक धान विक्रय से वंचित न हो इसका विशेष ख्याल रखे जाने के निर्देश दिये गए हैं।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
SQLSTATE[08004] [1040] Too many connections