छत्तीसगढ़

दोबारा बनेगी कांग्रेस की सरकारः मरकाम

अंबागढ़ चौकी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शनिवार को वनांचल के गांवों के दौरे में पहुंचे। पीसीसी अध्यक्ष मरकाम ने अंबागढ़ चौकी में मैनुअल और डिजिटल सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रदेश में 30 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखी है।

इन्हीं कार्यकर्ताओं के भरोसे ही कांग्रेस प्रदेश में दोबारा सरकार बनाएगी। वहीं 2024 में केंद्र की भाजपा सरकार को भी उखाड़ फेंकने के लिए काम करेगी। पहली बार अंबागढ़ चौकी पहुंचे पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम का कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक

स्वागत किया। विश्रामगृह में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सबसे पहले ब्लाक में बूथ प्रबंधन कमेटी के गठन के काम का मुआयना किया।

समंवय बनाकर पुरा करने का दिया निर्देश

उसके बाद ब्लाक में पार्टी के निर्देश पर चलाए जा रहे मैनुअल सदस्यता व डिजीटल सदस्यता अभियान कार्य की बूथवार समीक्षा की। पीसीसी अध्यक्ष ने इस दौरान पार्टी के कार्यक्रमों व अभियान की जानकारी देते हुए समय सीमा के अंदर सभी कार्यो को समंवय बनाकर पुरा करने का निर्देश दिया। ़उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इसे हर जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पार्टी की कथनी और करनी में अंतर नहीं है।

चुनाव से पूर्व पार्टी ने जो वायदे किए सभी प्रमुख वादे सरकार में बैठने के बाद पूरा किया गया है।

उपलब्धियों को हर घर पहुंचाया जाएं: सभा को प्रदेश कांग्रेस महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, विधायक छन्नाी साहू ने पार्टी के अभियान को सफल बनाने व कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को हर घर पहुंचाने का आह्वान किया। सभा को जिलाध्यक्ष पदम कोठारी व पूर्व विधायक भोलाराम साहू, प्रदेश महामंत्री व जिला प्रभारी शाहिद खान ने भी संबोधित किया।

समीक्षा बैठक में राजनांदगांव शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबडा, प्रदेश प्रवक्ता कमलजीत सिंह, विवेक वासनिक, सुरेंद्र दास वैष्णव, तेजकुवंर नेताम, महेंद्र यादव, चंदू साहू, क्रांती बंजारे, मोतीलाल साहू, आसिफ खान, मदन साहू, कुमारी जुरेषिया, राजकुमारी सिन्हा, विद्या ताम्रकार, विपिन गोस्वामी, नरेश शुक्ला, अब्दुल खान, रामकिशन खंडेलवाल, लालचंद साहू, ललित साहू सहित सैकडों की संख्या में अंबागढ़ चौकी नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभा का संचालन ब्लाक अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी व आभार ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष रफीक खान ने किया।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button