छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राज्य सहित निगम में कांग्रेस की सत्ता होने के बावजूद कर्मचारियों को वेतन नही – शरद सिन्हा 

राजनांदगांव ।  नगर पालिक निगम आए दिन अखबार के सुर्खियों में बने रहने के लिए निगम प्रशासन स्वयं दोषी हैं, क्योंकि निगम से लेकर राज्य में कांग्रेस की सत्ता होने के बावजूद भी सही नेतृत्व नहीं होने के कारण निगम की माली हालत दिनों दिन बदतर होती जा रही हैं,  हमाल पारा वार्ड नं. 26 के पार्षद एवं भाजपा शहर दक्षिण मंडल के उपाध्यक्ष शरद सिन्हा ने महापौर हेमा सुदेश देशमुख को आड़े हाथ लेते हुए बताया कि निगम कर्मचारियों को समय पर उनकी मेहनत की कमाई का वेतन नहीं मिलना कांग्रेस की सत्ता में होने के बावजूद बहुत बड़ी दुर्भाग्य की बात है, निगम के कर्मचारी समय पर तनख्वाह नहीं मिलने के कारण साहूकारों से कर्ज लेकर दबे हुए हैं, उनकी माली हालत दिन ब दिन खराब होते जा रही हैं, इसके लिए नगर पालिक निगम की महापौर हेमा सुदेश देशमुख जिम्मेदार है ।                                                                                                श्री सिन्हा ने आगे बताया कि निगम की माली हालत और कर्मचारियों की माली हालत से महापौर को कोई मतलब नहीं है, अपनी माली हालत सुधारने में व्यस्त रहने वाली महापौर निगम कर्मचारियों की क्या दुख सुख समझेंगी। निगम कर्मचारियों को 3 से 4 महीना वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी घर की आर्थिक एवं परिवारिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है, इसके बाद भी निगम प्रशासन को चिंता नहीं है,  वहीं निगम की बागडोर संभालने वाली महापौर को भी इनकी चिंता नही है, ऐसी स्थिति में निगम कर्मचारी अगर अपना काम बंद करके हड़ताल करते हैं, इसके लिए पूर्ण रूप से निगम आयुक्त और महापौर जिम्मेदार रहेंगी।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button