छत्तीसगढ़
प्रधान आरक्षक ने लगाई फांसी, बीमार से था परेशान
![](https://www.kadwaghut.com/wp-content/uploads/2020/11/logo-kadwaghut-e1625821021219.jpg)
शहर के 8वी बटालियन में बतौर नर्सिंग स्टाफ पदस्थ प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार शाम की है। जानकारी मुताबिक प्रधान आरक्षक शिव कुमार वर्मा (43) को उनके क्वाटर में फांसी के फंदे पर लटका देखा गया। उन्होंने पंखे के सहारे गमछे से फांसी लगा ली थी। सूचना के बाद लालबाग पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची।
लालबाग पुलिस ने बताया कि शिव कुमार वर्मा गले के कैंसर से पीड़ित थे। मंगलवार सुबह वह अपने ड्यूटी के दौरान नर्सिंग सेक्शन में पहुंचे। इसके बाद वह लौट गए। शाम में उनके आत्महत्या की जानकारी सामने आई। पुलिस को आशंका है कि बीमारी से परेशान होने के चलते उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।