छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन रविवार 6 नवम्बर को

– विद्यार्थी 31 अगस्त तक अध्ययनरत विद्यालय में जमा कर सकते है आवेदन पत्र
– प्रत्येक विकासखंड में बनाए गए परीक्षा केन्द्र
राजनांदगांव 04 अगस्त 2022। राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन रविवार 6 नवम्बर 2022 को सभी विकासखंडों में चयनित परीक्षा केन्द्रों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 अगस्त 2022 तक अध्ययनरत विद्यालय में आवेदन पत्र जमा कर सकते है। विद्यार्थी आवेदन पत्र एवं परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी अध्ययनरत विद्यालय से प्राप्त कर सकते है।
राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन के लिए प्रत्येक विकासखंड में परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। जिसके अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डोंगरगढ़ विकासखंड में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, डोंगरगांव विकासखंड में में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खैरागढ़ विकासखंड में शासकीय डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छुईखदान विकासखंड में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, छुरिया विकासखंड में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अम्बागढ़़ चौकी में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, मोहला विकासखंड में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा मानपुर विकासखंड में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button