छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगाॅव : अरविंद गोटे बने मोहला-मानपुर जिले के अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के पहले अध्यक्ष


निःस्वार्थ समाज सेवक के जिले के मुखिया
बनने पर समाज के सभी वर्गों में हर्ष व्याप्त
राजनांदगाॅव, – श्री अरविंद गोटे नवगठित मोहला-मानपुर एवं अम्बागढ़ चैंकी जिले के अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के पहले अध्यक्ष बनाए गए हैं। श्री अरविंद गोटे मोहला विकासखण्ड के अंतिम छोर तथा महाराष्ट्र राज्य के सीमा में स्थित ग्राम वासड़ी के निवासी हैं तथा वर्तमान में वे अम्बागढ़ चैंकी विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिल्हाटी में भौतिक शास्त्र के व्याख्याता के पद पर पदस्थ हैं। श्री गोटे छात्र जीवन से ही संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए समाज के निःस्वार्थ सेवा करते आ रहे हैं। श्री अरविंद गोटे जैसे निःस्वार्थ समाज सेवक के आदिवासी समाज के अधिकारी, कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के जिले के मुखिया के पद पर सुशोभित होने पर समाज के सभी वर्गों में हर्ष व्याप्त है। श्री गोटे को आज हल्बा समाज के सामुदायिक भवन मोहला में आयोजित समारोह में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही सर्वश्री संतकुमार नेताम, मिलाप सिंह कस्तुरे एवं एम.आर.नायक जिला संरक्षक बनाए गए हैं।  
बैठक में आज सर्व सम्मति से अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को मनोनयन किया गया। जिसके अंतर्गत सर्वश्री चेतन लाल भण्डारी, गोविंद लाल धुर्वे एवं श्रीमती गीता जुरेशिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह श्री जगत कोरचे को महासचिव, श्री अंगद सलामें और शिव कलामें को सचिव, श्री कनक लाल तारम को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही श्री मनोज कुमार चंद्रवंशी, श्री किशोर आनेन्द्र, श्री सुधन सिंह कोरेटी को संयुक्त सचिव एवं दुलेश्वरी पौषार्य को संयुक्त सचिव बनाया गया है। इसी तरह श्री हरिश टेकाम, श्री प्रकाश नेताम, श्री मन्ने सिंह मण्डावी को संगठन मंत्री बनाया गया है। संगठन के शेष पदाधिकारियों का मनोनयन आगामी बैठक में करने का निर्णय लिया गया है।
गोण्डवाना समाज के संभागीय संरक्षक श्री हिरे सिंह धावड़े, श्री जगत सलामे, महासचिव श्री संजीत ठाकुर, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष श्री चन्द्रेश ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्री विरेन्द्र मसिया, अजाक्स के जिला अध्यक्ष श्री सी.एल.चंद्रवंशी, श्री पी.आर.नायक सहित सभी समाज प्रमुखों एवं सभी सामाजिक प्रतिनिधियांे ने नवगठित जिले के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button