छत्तीसगढ़

देवरिया : ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामपुर कारखाना क्षेत्र के बभनौली गांव स्थित ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से शनिवार को उसके नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  घटना के बाद से हर और अफरा-तफरी मच गई। चीखने चिल्लाने की आवाजें आने लगीं।

पुलिस ने बताया कि भट्ठे से ईंट निकालने के दौरान दीवार कमजोर होने से धसक गई। हादसे में प्रभावित सभी लोग छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले हैं। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व भी पहुंच गए हैं।

शनिवार सुबह करीब 10 बजे भट्ठे में आग लगने के बाद मजदूर एक तरफ से ईंटें निकालने का काम कर रहे थे। एक ओर की ईंट निकलने के बाद सपोर्ट हटने के कारण दूसरे तरफ की दीवार गिर गई। इसकी चपेट में बिलासपुर जनपद के भिलोनी गांव निवासी हरिनाथा (40), उसी जनपद के बभनौली के रहने वाले छोटू (25) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं सीमा, जमोत्री, सरोजनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीमा और जमोत्री के पैर की हड्डी टूट गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button