छत्तीसगढ़

कानपुर : सबसे ज्यादा तप रहा शहर का चकेरी क्षेत्र, पिछले पांच दिनों से चल रहा 42 डिग्री से ऊपर पारा

कानपुर में श्यामनगर से लेकर जाजमऊ, रूमा और इसके आसपास का करीब 20 किलोमीटर का चकेरी क्षेत्र शहर के बाकी हिस्से के मुकाबले ज्यादा तप रहा है। पिछले पांच दिनों की बात की जाए तो इस क्षेत्र का तापमान दो डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। इसी क्षेत्र में आने वाले अहिरवां स्थित भारतीय वायुसेना के मौसम केंद्र में बुधवार को भी अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मुताबिक दिन का अधिकतम पारा 41.2 डिग्री रहा।

पिछले पांच दिनों से लगातार इस क्षेत्र का तापमान 42 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञानी इसके पीछे कई वजह बताते हैं। प्रमुख वजह इस क्षेत्र से कई हाईवे का निकलना और फ्लाइओवर का बनना है। दूसरी बड़ी वजह हाईवे बनाने और उनके चौड़ीकरण के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों का कटना है।

इन काटे गए पेड़ों के बदले जो पौधे लगाए भी गए वे कई किलाेमीटर दूर हैं। गौरतलब है कि 1700 से अधिक बड़े पेड़ पिछले तीन साल में चौड़ीकरण के लिए काटे जा चुके हैं। इन हाईवे के किनारे-किनारे नई बस्तियों भी विकसित हुई हैं। इससे यह पूरा इलाका ही बदल गया है। तापमान यहां इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि इस क्षेत्र से एक लाख से अधिक वाहन रोजाना हाईवे से गुजरते हैं और उनका धुआं इलाके में फैलता है।चकेरी क्षेत्र के इन मोहल्लों में सर्वाधिक असरअहिरवां, पटेलनगर, राजा मार्केट, सावित्री नगर, मवैया गांव, जाना गांव, किशनपुर, वाजिदपुर, जाजमऊ, चकेरी, श्याम नगर , जगतपुर, रामादेवी, रूमा, महारापुर, सरसौल व इसके आसपास का क्षेत्र।

19 अप्रैल का तापमानशहर के मध्य क्षेत्र में (सीएसए) -41.2 अधिकतम, 21.6 न्यूनतमचकेरी क्षेत्र (वायुसेना मौसम केंद्र)-42.9 अधिकतम, 24.9 न्यूनतम17 अप्रैल का तापमानशहर के मध्य क्षेत्र में (सीएसए)-42.0 अधिकतम, 20.0 न्यूनतमचकेरी क्षेत्र चकेरी क्षेत्र (वायुसेना मौसम केंद्र)- 42.6 अधिकतम, 22.4 न्यूनतम

15 अप्रैल का तापमानशहर के मध्य क्षेत्र में (सीएसए)-38.4 अधिकतम, 20.2 न्यूनतमचकेरी क्षेत्र चकेरी क्षेत्र (वायुसेना मौसम केंद्र)-42.1 अधिकतम, 22.8 न्यूनतमनंबर गेम- 100000 से अधिक छोटे-बड़े वाहन रोज गुजरते हैं यहां से- 1700 बड़े पेड़ सिर्फ हाईवे चौड़ीकरण के लिए ही काटे गएचकेरी से गुजरने वाले हाईवेकानपुर- प्रयागराज हाईवेकानपुर-लखनऊ हाईवेकानपुर-अलीगढ़ जीटी रोडदक्षिण पूर्वी के इस क्षेत्र में तापमान बढ़ने की कई वजह मानी जा सकती हैं। एक तो रूमा औद्योगिक क्षेत्र पड़ता है। दूसरा हाईवे की वजह से बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही भी होती है। इसके अलावा इस क्षेत्र में हरियाली भी पर्याप्त मात्रा में नहीं है।- डॉ. एसएन पांडेय, मौसम विभाग प्रमुख, सीएसए

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button