छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 7 दिन में 1284 प्रकरणों का किया निपटारा…

राजनांदगांव , जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विगत एक सप्ताह में कुल 1284 आवेदनों का अंतिम रूप से निराकरण करते हुए आम नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान की गई। अभियान के अंतर्गत अविवादित नामांतरण के 793, अविवादित खाता विभाजन के 134, विवादित नामांतरण के 66, विवादित खाता विभाजन के 27, सीमांकन के 122, व्यपवर्तन के 79, वृक्ष कटाई के 2 तथा त्रुटि सुधार के 61 प्रकरणों का निराकरण कर अंतिम आदेश जारी किया गया है।

कलेक्टर ने कहा कि जिन प्रकरणों में सुनवाई पूर्ण हो चुकी है, उनमें बिना विलंब अंतिम आदेश जारी किए जाएं। उन्होंने सभी लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण से जनसामान्य को समय पर न्याय एवं आवश्यक राहत मिलती है, इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति की सतत समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि निराकरण की प्रक्रिया प्रभावी हो।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button