
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : इंदिरा सरोवर तालाब की सफाई कराने की जरूरत…
राजनांदगांव | पुराना बस स्टैंड के पास मौजूद इंदिरा सरोवर तालाब में गंदगी फैलती जा रही है। आसपास के हिस्से से यहां कचरा फेंका जा रहा है। जिसकी वजह से तालाब के किनारे का हिस्सा पूरी तरह गंदगी से पटता जा रहा है।
अनदेखी में तालाब की सुंदरता खत्म हो रही है। निगम प्रशासन को यहां सफाई अभियान चलाकर गंदगी हटाने की जरूरत है।


