राजनांदगांव : सरकार के 12 साल पूरे होने पर मुक्तिधाम की सफाई की…
डोंगरगांव| केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल डोंगरगांव ने प्रगति पथ लाभार्थी संपर्क, संवाद व स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वच्छ भारत, स्वस्थ्य भारत का संदेश देने भाजपा मंडल डोंगरगांव के कार्यकर्ता, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने मुक्तिधाम की साफ सफाई की।
मंडल ने ग्राम पंचायत कोहका में पहुंच कर लाभार्थियों से जनसंपर्क कर सीधा संवाद करते हुए प्रगति पथ का भ्रमण किया। कार्यक्रम संयोजक गुलशन हिरवानी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उनके ऐतिहासिक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। हिरवानी ने ग्रामीणों को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने गांव, गरीब, किसान, युवा, माता बहनों के जीवन स्तर को समृद्ध बनाने, विकास की मुख्य धारा में स्थापित करने का कार्य किया है।
मोदी ने जहां एक ओर गांव गरीब किसान युवा महिलाओं की चिंता की तो वहीं दूसरी ओर विश्व पटल में भारत का मान बढ़ाने, फिर से विश्व गुरु बनाने का काम किया है। इस अवसर पर दिनेश गांधी, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, अंजू त्रिपाठी, राम कुमार गुप्ता, डिकेस साहू, दीना पटेल, हेमंत चोपड़ा, सतीश कुमार पाण्डेय, योगेश पटेल, एलन बाई साहू, शरद वैष्णव, गौरव यदु, पुरुषोत्तम साहू, लीलाधर मंडलोई, कोमल साहू, लक्ष्मी नारायण सेन, प्रफुल्ल जैन, हरि मालेकर, रानी तिवारी, ममता उके मौजूद थे।
