क्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग जिला

साथी कर्मचारी से बदला लेने के लिए उसकी 78 साल की मां से रेप किया,आरोपी गिरफ्तार

भिलाई- छत्तीसगढ़ के भिलाई में शर्मनाक घटना सामने आई है। एक युवक का अपने साथी कर्मचारी से विवाद हो गया। बदला लेने के लिए उसने बुधवार को कर्मचारी की 78 साल की मां से दुष्कर्म किया। अगले दिन महिला ने अपने बेटी को सारी जानकारी दी। इसके बाद सारा मामला खुला। पुलगांव थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चंदखुरी में एक व्यापारी का फार्म हाउस है। इसी में राजू थापा केयरटेकर है। जबकि एक अन्य युवक वहां चौकीदारी करता है और फार्म हाउस में बने कमरे में अपनी मां के साथ रहता है। राजू का चौकीदार से बुधवार को विवाद हो गया। आरोप है कि राजू रात में चौकीदार के कमरे में घुसा और उसकी मां से दुष्कर्म किया।

घटना के समय चौकीदार दूसरी जगह पर था। फार्म हाउस काफी बड़ा होने के कारण उसे पता नहीं चल सका। अगले दिन सुबह महिला ने धमधा में रहने वाली अपनी बेटी को इसकी जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला ने आरोप लगाया कि 16 अगस्त को भी राजू ने उससे दुष्कर्म किया था और धमकी दी थी।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button