छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा जिला

CG : नहाने पहुंचा युवक हुआ लापता

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के वार्ड नं 5 का रहने वाला आनंद तंबोली घुन्नी तालाब में डूब गया। घुन्नी तालाब में डूबने के 21 घंटे बाद भी आनंद तंबोली का कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं जांजगीर से ​​​​​​​गोताखोर की टीम बुलाई गई है, जो व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच कर खोजबीन में लगी है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नं 5 का रहने वाला आनंद तंबोली (उम्र 18 साल) रविवार 10 दिसंबर की दोपहर 2 बजे घुन्नी ​​​​​​​तालाब में एक बच्चे के साथ नहाने आया हुआ था। जहां नहाने के दौरान पानी में डूब गया। छोटे बच्चे ने आनन्द तंबोली के परिजनों को डूबने की जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से घुन्नी ​​​​​​​तालाब में युवक की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने बताया कि परिजनों ने थाने में मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद शाम को जांजगीर के गोताखोरों की टीम बुलाकर युवक की खोजबीन शुरू की गई। रविवार को रात ज्यादा होने के कारण खोजबीन रोक दी गई थी।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button