मध्य प्रदेश

ग्वालियर से कल्याण कंसाना को बीएसपी ने बनाया प्रत्याशी, कल ही छोड़ी थी कांग्रेस

 ग्वालियर

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बसपा दोनों मुख्य दलों कांग्रेस और बीजेपी को कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में पार्टी ने प्रदेश की दो सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

बहुजन समाज पार्टी ने ग्वालियर और गुना सीट पर उम्मीदवार उतार दिए हैं।

ग्वालियर से जहां कल्याण सिंह कंसाना को टिकट दिया गया है। वहीं गुना से पार्टी ने धनीराम चौधरी पर भरोसा जताया है। इसे लेकर पार्टी ने अपनी लिस्ट भी जारी कर दी है। ग्वालियर के वरिष्ठ काग्रेस नेता कल्याण सिंह कंसाना इससे पहले कांग्रेस छोड़कर बसपा में विधिवत शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस पर तीखे आरोप लगाए हैं। वे कांग्रेस में प्रदेश महासचिव रहने के अलावा ग्वालियर जिला देहात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी थे।

फेसबुक पोस्ट पर लिखा
कल्याण सिंह कंसाना ने ग्वालियर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनते ही अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, मैं कल्याण सिंह कंसाना कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। कारण बहुत है, समय आने पर खुलासा करूंगा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को इस्तीफा भेज रहा हूं, स्वीकार करने की कृपा करें धन्यवाद।

बता दें कि कल्याण सिंह, दिग्विजय सिंह के कट्टर समर्थक माने जाते थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी की ओर से ग्वालियर ग्रामीण से टिकट मांगा था और चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। लेकिन कांग्रेस ने इनकी जगह साहब सिंह गुर्जर को टिकिट दिया था। हालांकि, उन्हें जीत मिली थी और उन्होंने 79 हजार 841 वोट हासिल कर बीजेपी के भारत सिंह कुशवाहा को हराया था।

लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा दोनों बड़े दल कांग्रेस और बीजेपी को कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी ने ग्वालियर सीट पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। बीएसपी ने कल्याण सिंह कंसाना को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं पार्टी से टिकिट मिलते ही कल्याण सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा देने का ऐलान किया।

कल्याण सिंह कंसाना के चुनाव मैदान में उतरने से ग्वालियर में अब त्रिकोणीय मुकाबला होने की स्थिति बन गई है। कल्याण सिंह कंसाना ने कांग्रेस के शीर्ष आला कमान और प्रदेश संगठन पर वादा खिलाफ के आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि बीएसपी ने मुझ पर भरोसा जताया है ऐसी स्थिति में पार्टी और जनता के विश्वास पर भी खरा उतरूंगा।

गौरतलब है कि कल्याण सिंह कंसाना गुर्जर समाज के बड़े चेहरे और किसान नेता के रूप में पहचान रखते हैं। बीएसपी पार्टी ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। जिसके चलते सबसे ज्यादा असर कांग्रेस के वोट बैंक पर होगा।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button