छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनंदगांव : आज मोदी शिखर पर है क्योंकि उनके किए कार्य ही उनकी प्रमाणिकता है -सुरेश एच लाल

राजनंदगांव भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य सुरेश एच लाल ने कहा कि आज मोदी सिर्फ देश के नहीं बल्कि विश्व में सर्वमान्य नेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं, उनका कद शिखर पर है,क्योंकि उनके कार्य उनकी उपलब्धियां को स्वयं बखान करते हैं, उन्होंने कहा कि आज पिछले 10 वर्षों का हिसाब लेकर मोदी जी चुनाव में उतरे हैं, जिसमे प्रमुख रूप से नया संसद भवन, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, भारत की बढ़ती सैन्य आत्मनिर्भरता, पाकिस्तान और चीन पर लगाम, आंतकवाद पर कठोर प्रहार और रोकथाम, रूस यूक्रेन से लेकर अमेरिका और पश्चिम एशिया तक भारत की विदेश नीति की धाक, दुनिया में भारत का बढ़ता कद, यूएई में विशालकाय हिंदू मंदिर, धारा 370 का हटना, प्रभु श्री राम मंदिर का निर्माण,सी,ए,ए  का लागू करना, योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाना, भारत में 1.6 लाख स्टार्टअप शुरू करवाना, डिजिटल लेनदेन में 90 गुना की वृद्धि होना, मेट्रो सुविधाओं का विस्तार, ऐसी सैकड़ो कार्य हैं जो मोदी को अन्य लोगों के तुलना में बेहतर बनाते हैं श्री लाल ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी संकल्प पत्र में मनुष्य जीवन की आधारभूत संरचना में आर्थिक, व्यापारिक एवं आध्यात्मिक विकास की पूर्ण परिकल्पना परिलक्षित होती है।

भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुरेश एच लाल ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र अपने आप में नए भारत की परिकल्पना को प्रदर्शित करता है,. इसमें युवाओं के लिए पेपर लीक पर कठोर अधिनियम सहित पारदर्शी तरीके से नौकरी समयबद्ध मिलने की बात लिखी गई है, किसानों के लिए, महिलाओं के लिए, रेलवे के लिए एवं देश की संस्कृति के लिए जो मानक बिंदु निर्धारित किए गए हैं, उसकी एक-एक लाइन पढ़ने योग्य है, समझने योग्य है, और उस पर अमल होने पर भारत पूरे विश्व में अग्रणी होगा, यह तय है।

 श्री लाल ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कदम की बात भी गंभीरता से की गई है। साथ ही, समान नागरिक संहिता लागू करने की बात इस संकल्प पत्र में समाहित है, जिसका तात्पर्य यह है कि जो कार्य वर्षों से नहीं हुआ वह आगामी मोदी जी के कार्यकाल में होगा और भारत विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर होगा, भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए मोदी जी का संकल्प अवश्य सिद्ध होगा।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button