छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

माडर्न स्कूल की तर्ज पर मिलेंगी सभी सुविधाएं

राजनांदगांव । शहर के म्युनिस्पल स्कूल (सर्वेश्वरदास) परिसर में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को आदर्श स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। वहां विद्यार्थियों को सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। वहां कंप्यूटर कक्ष, स्टाफ रूम, भौतिक, रसायन, बायोलाजी, गणित विषय की प्रयोगशाला और लाइब्रेरी भी रहेगी।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों को ध्यान में रखते हुए सभी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। यह स्कूल माडर्न स्कूल के रूप में अपडेट किया जाए। उन्होंने प्राचार्य कक्ष, क्लास रूम, कंप्यूटर कक्ष, स्टाफ रूम, भौतिक, रसायन, बायोलाजी, गणित प्रयोगशाला और लाइब्रेरी का अवलोकन किया। उन्होंने कंप्यूटर कक्ष में निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर के रखरखाव पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर अपडेट और संचालन की स्थिति में होना चाहिए, साथ ही इसके रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कंप्यूटर कक्ष में नया दरवाजा और एक्जास्ट फेन के साथ तत्काल पावर सप्लाई के निर्देश दिए। कक्ष में बच्चों की कंप्यूटर शिक्षा के प्रति रुचि के लिए इससे संबंधित पोस्टर एवं बैनर लगाने कहा।

कलेक्टर सिन्हा ने निरीक्षण के दौरान लैब की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर कंप्यूटर कक्ष को स्मार्ट रूम बनाएं। उन्होंने लैब में वैज्ञानिकों और इससे संबंधित पोस्टर लगाने कहा, जिससे बच्चे प्रेरित होकर अध्ययन करें। उन्होंने लाइब्रेरी में कंप्यूटर के साथ इंटरनेट लगाने के निर्देश दिए, जिससे बच्चे कंप्यूटर में इंटरनेट के माध्यम से पढ़ाई कर सकें। साथ ही लाइब्रेरी में विभिन्ना प्रकार के पुस्तकों का संग्रह रखने के निर्देश दिए।

बच्चों के क्लास रूम के निरीक्षण के दौरान कहा गया कि बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए दीवारों में कार्टून, ज्ञानवर्धक पोस्टर, दीवार लेखन करें। पोस्टर एवं कलाकृति बनाने के लिए खैरागढ़ विश्वविद्यालय से मदद ली जाए। बच्चों के लिए माडर्न टायलेट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल में शिक्षकों के शैक्षणिक योग्यता के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने स्कूल के लान में बच्चों के मनोरंजन और एक्सरसाइज के लिए झूले एवं अन्य सामग्री तथा बैठने के लिए सीट बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम, प्राचार्य आशा मेनन, तहसीलदा रमेश मोर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button