छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

भिलाई और चरोदा में कांग्रेस नेताओं ने किया हाइवे जाम, एक साथ जमकर किया प्रदर्शन, कोरोना गाइडलाइन का पालन करना गए भूल

दुर्ग जिले में डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी(PCC) के निर्देश पर भिलाई, दुर्ग और चरोदा में प्रदर्शन किया गया। दुर्ग में इसकी कमान विधायक अरूण वोरा ने और भिलाई में जिलाध्यक्ष तुलसी साहू और चरोदा में ग्रामीण जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे ने संभाली। लेकिन कोरोना की गाइडलाइन का पालन करना नेता भूल गए। अभी जिले से कोरोना गया नहीं, इस लिए सावधानी जरुरी है।
कांग्रेस हुई भाजपा पर हमलावर
जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता कार और बाइक को धक्का लगाते हुए सुपेला घड़ी चौक पहुंचे। कांग्रेसियों ने कहा, मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रही है। जिलाध्यक्ष तुलसी साहू ने बताया कि एक समय वो था, जब पेट्रोल की कीमतों में कुछ पैसों की वृद्धि हो जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पूरे मंत्रीमंडल के साथ साइकल चलाकर विरोध प्रदर्शन किया करते थे। आज पेट्रोल की कीमत 100 रुपए पहुंच गई तो कोई विरोध नहीं कर रहा है। जनता की कीमत पर केन्द्र सरकार 26 लाख करोड़ मुनाफा कमा चुकी है। इसकी जिम्मेदार भाजपा है।
खूब बजा गाना, महंगाई डायन खाए जात है
कांग्रेस का प्रदर्शन प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी हुआ। पार्टी ने प्रचार वाहनों पर लाउडस्पीकर लगाकर पीपली लाइव फिल्म का गाना “महंगाई डायन खाए जात है”, खूब बजाया। उसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण भी सुनाए गए।
पीसीसी के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला बताते है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डागांव के प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदेश के 27 जिला मुख्यालयों के करीब तीन हजार वार्डों और 307 से अधिक संगठन ब्लाकों में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है।
20 जून को प्रदेशव्यापी आंदोलन
प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने 20 जून को प्रदेश व्यापी प्रदर्शन का फैसला किया है। महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ यह प्रदर्शन वर्चुअल होगा। कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई इस मुद्दे पर पहले ही अलग-अलग आंदोलन चला रहा है।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button