छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने वृद्धाश्रम में कराया भोज

वन मंत्री मोहम्मद अकबर के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक आयोग सदस्य हफीज खान ने वृद्धाश्रम में भोजन कराया। इस दौरान उनके साथ महापौर हेमा देशमुख भी प्रमुख रुप से मौजूद रही। आयोग सदस्य खान ने समता मंच द्वारा संचालित महावीर वृद्धाश्रम में सामूहिक भोज का आयोजन किया।

आश्रम में निवासरत वृद्ध महिला-पुरुषों को भोजन कराया। इसके बाद खान अपने काफिले के साथ पार्रीनाला स्थित दरगाह में पहुंचकर फूलों की चादर चढ़ाई व मत्था टेककर मंत्री मो. अकबर के जन्मदिन पर उनकी लंबी आयु और छत्तीसगढ़ प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी। इस अवसर पर पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, पार्षद समद खान, मनीष गौतम, उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली, विनय झा, शरद पटेल, अरविंद वर्मा, ऋषि शास्त्री, अमीन हुड्डा, संजय रजक, अवधेश प्रजापति, अनीस खान, नागेश्वर बंजारे, अशोक यादव, गोपीचंद गायकवाड़ आदि मौजूद थे।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button