देश

स्मार्ट सिटी के मामले में यूपी देश भर में नंबर वन

ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपोर्ट सेंटर एंड मार्ट में जागरण विमर्श के तहत दूसरा सत्र प्रारंभ हो गया है। केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि स्मार्ट सिटी के मामले में उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर वन हो गया है।

महेंद्र नाथ के संबोधन के प्रमुख अंश

  • स्मार्ट सिटी के मामले में उत्तरप्रदेश पूरे देश में नंबर वन
  • रोजगार के मामले में पहले भी स्वयं सहायता समूह थे,लेकिन स्वयं सहायता समूह में एक करोड़ महिलाओं को रोजगार मिला है। वहीं,  स्व सहायता समूह में एक करोड़ महिलाओं को भी रोजगार हासिल हुआ है।
  •  वन इंडस्ट्रीज वन प्रोडक्ट इसने कारोबारी सेवाओं को बहुत सपोर्ट किया है। कई राज्य इस योजना को अपने यहां लागू करने पर विचार कर रहे हैं,  इससे 25 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला है  

वहीं, इससे पहले ‘यूपी-एनसीआर: आशाएं और चुनौतियां’ विषय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन खत्म हो गया। इसके बाद यहां पर उपस्थित अतिथियों के सवालों का दौर भी हुआ। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा  कि पिछली सरकारों ने किसानों के साथ अन्याय किया है। 1451 ऐसे मामले हैं, जिनका निस्तारण शासन स्तर से किए जाने पर विचार विमर्श की स्थिति बन चुकी है।  कुछ मामलों में प्रशासन से जानकारी मांगी गई है और कुछ मामलों में अभी एसआइटी जांच की जरूरत है। नियम के दायरे में रहकर बिना किसी भेदभाव के सरकार पूरी संवेदनशीलता से इन सभी मामलों का समाधान करना चाहती हैं। एसआइटी की रिपोर्ट को सरकार प्रतिबद्धता से लागू करेंगे।

एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वायरस के दौर में बहुत सारे लोगों ने बिना अपनी जान की परवाह किए लोगों की मदद की। वहीं, काफी लोगों ने अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने का प्रयास किया। कुछ अस्पतालों ने तो बीमारी की अपनी कमाई का जरिया बना लिया था। ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए।  योगी ने यह भी कहा कि अधिकांश लोगों ने बेहतर कार्य किया और वह सम्मान के पात्र हैं।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button