छत्तीसगढ़रायपुर जिला

रायपुर : राजीव गांधी किसान न्याय योजना – ग्रामीण अर्थव्यवस्था हो रही सुदृढ़ : राम प्रसाद की बढ़ी आमदनी : धान के अलावा सब्जी भाजी से मिल रहा लाभ

रायपुर , 27  सितंबर 2021

छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से किसानों की खेती किसानी के प्रति उत्साह बढ़ा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में न्याय योजनाओं से किसान लाभान्वित हो रहे हैं। उनकी आर्थिक समृद्धि की  राह खुल गयी है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से धान सहित अन्य फसलों का उचित मूल्य मिलने लगा है।
राजीव गांधी न्याय योजना की सार्थकता और उसके जरिए होने वाले लाभ का परिणाम है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो रही है। किसान आर्थिक रूप से समृ़द्ध हो रहे हैं। किसानों के चेहरे पर खुशी है। उनका अत्मविश्वास बढ़ा है। युवा वर्ग भी कृषि की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।
     जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड सक्ती के ग्राम सकरेलीकला निवासी राम प्रसाद पटेल ने बताया कि धान के अलावा अब उसे सब्जी-भाजी से भी अतिरिक्त आमदनी हो रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिले आदान सहायता की राशि से उसने सब्जी भाजी के लिए पंप सेट की व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि उसकी 2.8 हेक्टेयर कृषि भूमि है। जिसमें उनके द्वारा  विगत वर्ष धान की स्वर्णा किस्म की फसल लगायी गई थी । इसके लिए कृषि विभाग का मार्गदर्शन भी उन्हें मिला। श्री पटेल विकासखण्ड एवं जिला स्तर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में  शामिल हुए। उत्पादन अच्छा हुआ और उनके द्वारा समर्थन मूल्य पर 104 क्विंटल धान की बिक्री किया गया। इससे उन्हें 1,94,272 रूपये प्राप्त हुआ। इसके अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत आदान सहायता के रूप में 63 हजार रूपये अतिरिक्त प्राप्त हुआ।
     श्री पटेल ने आगे बताया कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिली राशि से रबी में सब्जी की खेती के लिए पंप सेट व अन्य सामग्री खरीदा है। सब्जी उत्पादन से भी उसे लाभ मिल रहा है। जिससे उन्होंने आगामी फसल के लिए धान बीज और पौध संरक्षण के लिए दवा की खरीदी की है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिले लाभ से आय का साधन बढ़ गया है। उन्होंने राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना से किसानों की आय बढ़ गई है। खेती किसानी के प्रति किसानों का विश्वास बढ़ा है। युवा वर्ग भी कृषि के तरफ आकर्षित हो रहे है।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button