छत्तीसगढ़

धान खरीदी का समय बढ़ाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

राजनांदगांव। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपा ने कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि बेमौसम बारिश के कारण धान खरीदी प्रभावित हुई है। इस कारण कई किसान अपना धान नहीं बेच सके। ऐसे में तिथि आगे बढ़ाई जाए। भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक में जिले के भी भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए थे। इसमें किसानों की समस्या को सरकार तक पहुंचाने का निर्णय किया गया था। इसी के तहत मंगलवार को राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इसमे बताया गया कि बेमौसम बारिश होने के कारण धान बिक्री का पर्याप्त समय किसानों को नहीं मिल पाया। इस कारण धान की खरीदी की समय सीमा एक माह बढ़ाना आवश्यक है, ताकि बचे हुए किसान अपना धान बेच सकें।

नुकसान का मुआवजा भी मांगा राज्यपाल के नाम सौंपे गए ज्ञापन में बेमौसम बारिश के चलते रबी फसल को भी काफी नुकसान हुआ है जिसका मुआवजा मांगा गया है। कहा गया कि किसानों को धारा 6-4 के तहत प्रदान किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत भी क्षतिपूर्ति प्रदान किया जाना अपेक्षित है। धान का उठाव सहकारी समितियों से तय समय सीमा पर नहीं किया जा रहा है। धान का उठाव भी समय-सीमा में हो इसका भी ध्यान रखकर कार्य किया जाना चाहिए। उक्त समस्त विषयों का यदि 10 दिवस के भीतर निराकरण नहीं किया गया तो भाजपा किसान मोर्चा उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष हीरेंद्र साहू, चंद्रिका प्रशाद डड़सेना, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, दादूराम सोनकर, घासी दास साहू, खम्मन ताम्रकार, मनीष कुमार सोनी, गौकरण साहू, अजय साहू, खिलेश्वर साहू, पुरन दास साहू, दयाल दास साहू, कोमल राम साहू, नीलेश सिंह, चुन्नाी यदु, महेश साहू, हीरेंद्र साहू, राजेश साहू, रोहित चंद्राकर आदि उपस्थित थे। यह जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी रवि सिन्हा ने दी।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button