देश

चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, कांग्रेस की जीत के लिए प्रियंका गांधी आज लगाएंगी पूरी ताकत

चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। कांग्रेस राष्ट्रीय  महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्तराखंड में कई जनसभाएं कर कांग्रेस की जीत के लिए पूरी ताकत लगाएंगी।  प्रियंका गांधी शनिवार को खटीमा में जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी राधा स्वामी सत्संग के मैदान में सुबह साढ़े दस बजे हेलीकॉप्टर से उतरेंगी।

उसके बाद कार से शहीद स्थल पहुंचकर उत्तराखंड के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी। यहां से थारु राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 11 बजे थारु राइंका पहुंचेंगी। ब्लॉक अध्यक्ष उमेश राठौर बॉबी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। 

कांग्रेस पार्टी ने भी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है। महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी खटीमा, हल्द्वानी और श्रीनगर गढ़वाल में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी। इसके अलावा राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कोटद्वार, यमकेश्वर और नरेंद्रनगर में सभाएं करेंगे। 

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button