छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आदिवासी युवक ने की आत्‍महत्‍या, सूदखोरी के नाम से था परेशान, लिखा सुसाईड नोट

राजनांदगांव, 8 अक्टूबर। डोंगरगढ़ में एक आदिवासी युवक के आत्महत्या की घटना में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और उनके भाईयों समेत एक युवती से प्रताडऩा का जिक्र सुसाईडल नोट में है। बताया गया कि मृतक विजय नेताम कर्ज से कई गुना अधिक रकम वसूलने और प्रताडऩा से परेशान था।

स्पष्ट तौर पर मृतक के द्वारा लिखे कथित सुसाईडल नोट में डोंगरगढ़ के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष और उनके दो भाईयों का जिक्र है। वहीं सोनम साहू नामक एक युवती को भी वसूली के दौरान परेशान करने का मृतक ने आरोप लगाया है। आदिवासी युवक के आत्महत्या की घटना से समाज में भी उद्वेलित हो गया है। सुसाईडल नोट में मृतक ने आप बीती की जानकारी देते लिखा है कि 4 साल पहले 3 लाख रुपए  के एवज में काफी ब्याज की वसूली की गई है। जिससे वह तंग हो गया था। मृतक ने यह भी लिखा है कि उसके पिता द्वारा कर्ज लिया गया था, जिसे जमा कर दिया गया था। इसके बावजूद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के परिवार के सभी लोग रकम वसूली करने के लिए तकादा कर रहे थे।

वहीं सोनम साहू वसूली करने के लिए मृतक के घर में रोज धावा बोल रही थी। तरूण हत्थेल  के अलावा उसके दोनों भाई का नाम सुसाईडल नोट में सामने आने के बाद डोंगरगढ़ शहर में खलबली मच गई है। यहां यह बता दें कि पूर्व में भी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पर जमीन हथियाने और अन्य मामलों को लेकर भी पुलिस में शिकायत हुई थी। भाजपा से वह निष्कासित भी हैं। बताया गया कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और उनका परिवार का ब्याज पर कर्ज देने का काम भी करते हैं।

बताया जा रहा है कि वर्तमान में वह सांसद के नजदीकी समर्थक माने जाते हैं। ऐसे में पीडि़त परिवार को न्याय मिलने पर आशंकित है। इस संबंध में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई, किंतु उनसे संपर्क नही हो पाया। इस बीच आदिवासी युवक विजय नेताम ने नेहरू कॉलेज के समीप खुदकुशी कर ली। वह रेल्वे में एसएनटी विभाग में पदस्थ था। मृतक के पास मिले सुसाईडल नोट को पुलिस ने जब्त कर लिया। हैंडराईटिंग जांच के बाद  पुलिस आगे जांच करने का दावा कर रही है। डोंगरगढ़ थाना प्रभारी सुरेन्द्र स्वर्णकार ने ‘छत्तीसगढ़’  से कहा कि हाईवे में हो रहे प्रदर्शन में वह व्यस्त हैं। इस संबंध में वह बाद में चर्चा करेंगे।

विधायक पहुंचे पीडि़त परिजनों से मिलने
आदिवासी युवक के आत्महत्या की खबर सुनकर डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल ने पीडि़त परिवार से मुलाकात की। विधायक ने परिजनों को न्याय दिलाने  में भरपूर मदद करने का आश्वासन दिया। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। श्री बघेल ने मृतक के रिश्तेदारों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। आदिवासी परिवार में हुए इस दुखद घटना पर उन्होंने पीडि़तों को ढांढ़स बंधाया। माना जा रहा है कि विधायक इस मामले को लेकर कड़ा रूख अख्तियार कर सकते हैं।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button