छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : भाजयुमो ने फुंका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला

0 भाजयुमो उत्तर एवं दक्षिण मंडल के संयुक्त तत्वाधान मे कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

राजनांदगाँव। प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं जिला भाजयुमो के निर्देशानुसार उत्तर एवं दक्षिण मंडल के संयुक्त तत्वाधान में नवनियुक्त जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल की विशेष मौजूदगी मे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय कॉलेज के पास मुख्यमंत्री का पुतला फुंककर प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के भ्रष्ठ अधिकारी-कर्मचारी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि देश की सर्वोच्च जांच एजेन्सी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) राज्य के ऐसे भ्रष्ठ अधिकारी कर्मचारी पर कार्यवाही कर रही है। भाजयुमो ने आरोप लगाया है कि यहां अधिकारी कर्मचारी मुख्यमंत्री के ना सिर्फ संरक्षण मे बल्कि दबाव मे छत्तीसगढ़ को लुटकर कांग्रेस लाभ पहुचाने का कार्य कर रहे हैं।

भाजयुमो मंडल अध्यक्षद्वय प्रखर श्रीवास्तव व सज्जन सिंह ठाकुर मे बताया कि प्रदेश भाजयुमो एवं जिला भाजयुमो के निर्देशानुसार उत्तर एवं दक्षिण मंडल के संयुक तत्वाधान मे भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। राज्य के भ्रष्ठ अधिकारी कर्मचारी मुख्यमंत्री के संरक्षण मे छत्तीसगढ़ को लुटने का काम कर रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी के एटीएम बने बैठे हुए है। और जब इस पर ईडी कार्यवाही करती है तो मुख्यमंत्री जी के पेट मे दर्द होता है और वे ईडी के कार्यवाही को गलत ठहराते है। बल्कि वे खुद अपने पद का दुरुपयोग करके छत्तीसगढ़ को ठग रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के भ्रष्ठ अधिकारी कर्मचारी के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे को गलत बताया जाता है, बल्कि भुपेश बघेल के संरक्षण और दबाव मे अधिकारी कर्मचारी से लेकर कलेक्टर तक भूपेश बघेल के कलेक्टिंग एजेंट बनकर छत्तीसगढ़ को लुटने का काम कर रहे है। श्रीवास्तव व ठाकुर ने कहा कि ईडी द्वारा छापा मारने से पूर्व पूरी तरह से पडताल करने के बाद ही छापा की करवाई की जाती है और इसका प्रमाण भी सामने है करवाई के दौरान करोडो की चल अचल संपत्ति सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ को लुटने का काम राज्य सरकार कर रही है, इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी आमजन के पास जाएगी और राज्य सरकार का असली चेहरा दिखायेगी।

इस दौरान प्रमुख रुप से जिला भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश पटेल, प्रदेश भाजपा पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष भरत वर्मा, रघुवीर वाधवा, भाजपा मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी, प्रदेश भाजयुमो विशेष आमंत्रित सदस्य नरेंद्र हंसा, मंडल महामंत्री गोलू गुप्ता, उपाध्यक्ष अशोकादित्य श्रीवास्तव, रमेश सोनवानी ,जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष देवशीष झा, जय शर्मा, लक्ष्मीकांत साहू, सय्यम शर्मा, कमलेश प्रजापति, साक्षी भाटिया, जसमीत सिंह, भाजयुमो दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, भाजयुमो उत्तर मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह ठाकुर, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ दक्षिण मंडल संयोजक जैनम बैद, भाजयुमो महामंत्री कमलेश लहरे, आदित्य पराते, साहिल गोलछा, अभिषेक पांडेय, हिमांशु सोनवानी, सुवितेश श्रीवास्तव, सोमेश मानिकपूरी, अभिषेक यदु , अंशुल श्रीवास्तव, अमितेश झा, रवि राजपूत, कृष्णा निषाद, रवि बंजारे, सम्भव बैद, अभिषेक सेन, लोकेश यदु, संस्कार झा, विकास साहू, राहुल यादव ,रोहित सिन्हा, प्रज्वल गुप्ता , आशीष सिन्हा, भूपेश साहू, सूरज सिंह राजपूत सहित अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button