छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

चलती बाइक पर रोमांस, VIDEO: लड़के को गले लगाए टंकी पर बैठकर घूमने निकली लड़की,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भिलाई – चलती बाइक पर एक कपल रोमांस करते हुए निकला। भिलाई की सड़कों पर फिल्मी स्टाइल में लड़की बाइक की टंकी पर बैठी थी। उसने लड़के को गले लगा रखा था। इस दौरान अन्य गाड़ियों से चल रहे उनके दोस्त वीडियो बना रहे थे। बिना नंबर की बाइक पर इस रोमांस स्टंट का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


जयंती स्टेडियम से स्मृति नगर तक गए
यह वीडियो शनिवार सुबह का ही बताया जा रहा है। काले रंग की हाई स्पीड बाइक पर लड़का भिलाई के जयंती स्टेडियम के पीछे वाले रास्ते से निकलता है। इस दौरान लड़की बाइक पर आगे की ओर टंकी पर बैठी रहती है। लड़की ने लड़के के ही जैकेट से खुद का मुंह छिपा रखा था। उसके पीछे कई बाइक और एक्टिवा चालक वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों ऐसे ही स्मृति नगर तक एक-दूसरे को गले लगाकर पहुंचे थे।
बिना नंबर की थी बाइक
भिलाई की सड़कों पर इस तरह लड़के और लड़की को जिसने भी रोमांस करते देखा, हैरान रह गया। कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया। खैर रोमांस के इस अंदाज से ट्रैफिक नियमों की धज्जियां जरूर उड़ गईं। बाइक की टंकी पर इस तरह स्टंट करते रहे। लड़के और लड़की दोनों ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। बाइक भी बिना नंबर की थी। ऐसे में अंदेशा है कि जानबूझकर बिना नंबर की बाइक को इस्तेमाल किया गया था।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button