छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मेश्राम के नेतृत्व में पांडादाह भाजपा मंडल से सैकड़ों कार्यकर्ता राजधानी रवाना


0 विधानसभा घेराव करने नेताओं में दिखा उत्साह
राजनांदगांव,। मोर आवास मोर अधिकार  आंदोलन के लिए बुधवार को पांडादाह भाजपा मंडल  से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजधानी कूच किया। पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के तहत विधानसभा घेराव करने का ऐलान किया है। राजनांदगांव समेत खैरागढ़ एवं अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रायपुर रवाना हुए। पार्टी ने अलग-अलग क्षेत्र में प्रमुख  नेताओं और पदाधिकारियों को व्यवस्था की जिम्मेदारी दी थी। इसी कड़ी में पांडादाह भाजपा मंडल में एक बस और अन्य वाहन में पार्टी कार्यकर्ता रायपुर के लिए रवाना हुए। पांडादाह मंडल का प्रभार पवन मेश्राम के हाथ सौंपा गया था। उन्होंने बस और अन्य चार पहिया वाहन से मंडल के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को आज सुबह राजधानी के लिए विदा किया।
श्री मेश्राम ने कार्यकर्ताओं की रवानगी के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन करने की मुहिम में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। सुबह चाय-नाश्ता के बाद खचाखच भरे बस से प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कार्यकर्ता  राजधानी की ओर बढ़े। भाजपा नेता मेश्राम का आरोप है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने गरीब हितग्राहियों को केंद्र की आवास योजना से वंचित कर दिया। यही कारण है कि पार्टी ने विरोध स्वरूप विधानसभा घेराव करने का निर्णय लिया।
रायपुर जाने वालों में प्रमुख रूप से हेमू साहू, महेश यदु, कामता सेन, मिलन साहू, भावदास साहू,  अगनू निषाद, शैलेष रजक, लतमार ढीमर, दिलीप कुमार, कुमलाल, द्वारका वर्मा, विजय लाल, भुवन, मनोज ढ़ीमर, त्रिलोचन ढीमर, जितेन्द्र, विष्णु ढीमर, सुखदेव बंसोड़, रमेश रजक, ईतवारी पटेल, राजू पटेल समेत अन्य लोग शामिल थे।

advertisement
advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button