छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बरसते पानी में किसान कांग्रेस ने जुटाया समर्थन, गांवों में भीगते हुए की सभाएं

0 डोंगरगांव विधानसभा में किसान रथ यात्रा जारी, संगठन में उत्‍साह, भीड़ जुट रही

राजनांदगांव बरसते पानी के बीच भी किसान रथ यात्रा अपनी जनसंपर्क यात्राएं पूरी कर रहा है। जिला किसान कांग्रेस की किसान संग गोठबात सभाओं में बारिश के बीच भी लोग जुट रहे हैं और प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अपना समर्थन दे रहे हैं। डोंगरगांव विधानसभा में जारी इस जपसंपर्क व प्रचार-प्रसार यात्रा ने मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के पक्ष में माहौल बनाया है।

प्रदेश किसान कांग्रेस अध्‍यक्ष रामविलास साहू व जिला किसान कांग्रेस अध्‍यक्ष मदन साहू के नेतृत्‍व में जारी किसान रथ यात्रा बीते दिनों ग्राम मुसरा सेक्‍टर के ग्राम मुन्दगांव, रेंगाकठेरा, डूंडेरा, परागांव, मुसरा, कातलवाही, कोलिहापुरी, कुसमी और माड़ीतरई, लामनीन, जमरी, मुड़पार में पहुंची। किसान रथ के साथ संगठन के नेता भी इन गांवों में पहुंचे। देर शाम तक जनसंपर्क और सभाओं का दौर चला। सांस्‍कृति कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

इसी तरह ग्राम बिल्‍हरी सेक्‍टर के ग्राम बाकल (स्टेशन), झिटिया, आलीवारा, भानपुरी, ठेकवा, कसारी, अन्यानवगांव, पेंड्री, खैरा, खुड़मुड़ी, गातापारखुर्द, सेम्हरा, खुर्सीपार, बिल्हरी, पुरैना, मनकी, विष्णुपुर, रुआंतला व सालटिकरी में धुआंधार जनसंपर्क और सभाएं हुई। हाट-बाजार में लोगों से संगठन के नेताओं ने भेंट की और कांग्रेस सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। लोगों में इस अभियान को लेकर उत्‍साह दिखा। इस यात्रा के बीच किसान संग गोठबात के साथ ही वरिष्‍ठ किसानों का सम्‍मान भी किया गया। इस अभियान से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व किसान भी जुड़े।

ग्रामीण इलाके में सभाओं को संबोधित करते हुए जिला किसान कांग्रेस अध्‍यक्ष मदन साहू ने कांग्रेस सरकार की योजनाओं पर बात की। उन्‍होंने कहा कि – जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखी। आज जिस सूचना प्रौद्योगिकी के बल पर भारत विश्‍व में पहचाना जाना जाता है वह क्रांति राजीव गांधी लेकर आए थे। उन्‍होंन कहा कि, कांग्रेस ने हमेशा ही विकासशील सोच के साथ काम किया है।

उन्‍होंने कहा कि – आगामी महिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने अपने किए हर वायदे पूरे किए। यही नहीं प्रदेश की जरुरतों और लंबे समय से टाले जाते रहे फैसले भी इस सरकार में लिए गए जिससे लोगों को लाभ हुआ है। किसान, मजदूर, गौपालक, महिला वर्ग के साथ ही युवाओं के लिए सरकार ने बड़ी योजनाएं लागू की। अब मौका है कि आप सभी एक बार फिर कांग्रेस को अपना समर्थन दें और दोबार कांग्रेस की सरकार गढ़ें।

इस जनसंपर्क अभियान में जिला किसान कांग्रेस अध्‍यक्ष मदन साहू के साथ जिला किसान कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, उपाध्यक्ष मदन मोहन साहू, विधानसभा अध्यक्ष होमदत्त वर्मा, ब्लॉक किसान कांग्रेस डोंगरगढ़ अध्यक्ष जय चंद ठाकुर, डोंगरगांव अध्यक्ष चुम्मन साहू, एलबी नगर अध्यक्ष देवलाल वर्मा, डोंगरगांव जनपद सदस्य मनीष साहू, जिला किसान कांग्रेस मीडिया प्रभारी पुरुषोत्‍तम साहू, गौतम वर्मा, बांकल सेक्टर प्रभारी गोवर्धन वर्मा, मुसरा के पूर्व सरपंच मोहन साहू, माड़ीतरई सरपंच प्रतिनिधि दिलीप साह, पंच शालिकराम, लेखराम, नरेंद्र कुमार, दिलीप साहू, निकेश साहू, पुलेश्वर साहू, अशोक साहू, देवकरण साहू, कसारी सरपंच आशा मंडावी, किसान कांग्रेस के कमलेश साहू, पूनम साहू, मुकेश साहू, बिल्हरी के वरिष्ठ कांग्रेसी जयराम सिन्हा, सेवकराम साहू, भोजराम रामधन सेन, डॉक्टर मोहन सिन्हा, कमल सिन्हा, नरोत्तम सिन्हा, ठाकुरराम सिन्हा, देवकरण सिन्हा, कन्हैया लाल सिन्हा, लेनू राम, हेमराय, लालचंद, संतलाल बघेल, मनहरण सिन्हा, सूरज, कौशल, भूषण साहू, कमलेश सिन्हा, सोनूराम मंडल सहित संगठन के अन्‍य कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल हुए।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button