छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगाँव : कांग्रेस झूठे वायदे करती हैं, भाजपा हैं जो कहती हैं वह करती हैं – लक्ष्मी राजवाड़े

राजनांदगाँव। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडे को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए महिलाओं का जोरदार अभियान पूरे संसदीय क्षेत्र में चल रहा हैं, इसी क्रम में कल राजनांदगाँव विधानसभा क्षेत्र के तीन स्थानों पर महतारी वंदन सम्मान समारोह के बड़े सम्मेलन आयोजित किए गए। इन सम्मेलनों को संबोधित  करते हुए प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस पर खुला आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठे वायदों के लिए प्रसिद्ध है किसी समय गरीबी हटाओ का नारा देने वाली इस पार्टी ने केंद्र की सत्ता में लंबा कार्यकाल गुजरा, पर पूरे देश से ना तो गरीबी हटी और ना ही गरीबों की माली हालत में कोई सुधार आया। वो तो भला हो मोदी जी का जिनहोने कांग्रेस के तमाम तानों-बनो को ध्वस्त करते हुए केंद्र की सत्ता संभाली और जनता से किए गए एक-एक वायदों को पूरा किया।  

भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार टेड़ेसरा, सुरगी व शंकरपुर में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में महिलाओं की जोरदार उपस्थिति रही। श्रीमती राजवाड़े ने उपस्थित मातृ शक्ति को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा कहा की भाजपा वायदा निभाने वाली पार्टी हैं। विधानसभा के चुनाव हो या लोकसभा के, हम जो  भी घोषणाए करते हैं उन्हे अक्षरस: पूरा करके दिखा देते हैं इतिहास इस बात का साक्षी हैं। महतारी वंदन योजना जिसके तहत महिलाओं को एक हजार रुपए प्रति माह प्रदेश शासन द्वारा दिया जा रहा हैं उन्होंने इस योजना को महिलाओं के लिए भाजपा शासन का ऐतिहासिक फैसला बताया। उन्होंने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार अब 04 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी योजना से जोड़ने का कार्य करेगी। उज्ज्वला योजना निरंतर जारी रहेगी। अगले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा जिससे लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं की उपस्थिति बढ़ेगी।

श्रीमती राजवाड़े ने आगे कहा की पिछले चुनाओं में कांग्रेस ने किए गए कोई भी वायदों को पूरा नहीं किया, चाहे वह महिला स्वसहायता समूहों के कर्ज माफी का विषय हो, चाहे महिलाओं को पाँच सौ रुपए प्रति माह देने की बात हो। इन्ही वादाखिलाफी के कारण कांग्रेस प्रदेश की सत्ता वंचित हो गयी और अब एक बार फिर इस लोकसभा चुनाव में फर्जी फार्म भरवाकर महिलाओं को दिगभ्रमित करने की कोशिश कर रही हैं। अब देश का महिला वर्ग जागरूक हो गया हैं तथा कांग्रेस के खोखले वायदों में फसने वाला नहीं हैं। उन्होंने महिला वर्ग का आह्वान करते हुए कहा कि स्वाभिमान व आत्मसम्मान से बढ़कर कुछ भी नहीं होता। मोदी जी ने महिलाओं के स्वाभिमान व आत्मसम्मान को बढ़ाने के लिए अनेक कार्य किए हैं इसलिए महिलाओं का यह नैतिक कर्तव्य हैं की एक बार फिर मोदी सरकार बनाने में मदद करे।

सम्मेलन को पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में महिलाये पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं और आगे भी रहेगी। इस दौरान प्रमुख रूप से महिला मोर्चा की लोकसभा प्रभारी आभा तिवारी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरण साहू, महिला मोर्चा की विधानसभा प्रभारी डा. रेखा मेश्राम, जिला महामंत्री पारूल जैन व देवकुमारी साहू, प्रतीक्षा भण्डारी, पुष्पा गायकवाड़, कनक दुबे, संध्या पांडे, मधू साहू, दीपा साहू, मिथलेश्वरी वैष्णव, संगीता मिश्रा सहित अनेक महिला कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीण महिलाये उपस्थित थी।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button