छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में समिति प्रबंधकों तथा कम्प्यूटर ऑपरेटरों का प्रशिक्षण संपन्न

धान खरीदी के संबंध में जानकारी एवं इसमें आने वाली समस्याओं और समाधान के बारे में दी गई जानकारी

कूपन काटने के लिए ग्रामवार अलग-अलग दिन निर्धारित करें – कलेक्टर श्री वर्मा

धान खरीदी केन्द्रों में बारदाने, स्टेकिंग तथा अन्य रिकार्ड अपडेट रखें

राजनांदगांव 28 नवम्बर। एक दिसम्बर से धान खरीदी सभी धान खरीदी केन्द्रों में प्रारंभ हो रही है, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में समिति प्रबंधकों और कम्प्यूटर ऑपरेटरों को संबोधित करते हुए धान खरीदी के संबंध में जानकारियां एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि सभी धान खरीदी केन्द्र में शांति तथा पारदर्शितापूर्वक खरीदी होनी चाहिए। धान बेचने में किसी भी किसान को परेशानी नहीं होनी चाहिए। वहीं धान खरीदी केन्द्रों में कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए धान खरीदना है। सभी अनिवार्य रूप से मास्क लगाए तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। प्रशिक्षण में धान खरीदी के संबंध में आवश्यक जानकारियां एवं इसमें आने वाली समस्याओं और उनके समाधान के बारे में बताया गया।

कलेक्टर वर्मा ने कहा कि समिति प्रबंधकों को अपने धान खरीदी केन्द्रों की क्षमता के अनुसार ही कूपन काटना चाहिए। प्रत्येक गांव के कूपन काटने के लिए अलग-अलग दिन पहले से ही निर्धारित किया जाए। केन्द्रों में धान की खरीदी अंधेरे होने से पहले तक ही करें और उसके बाद प्रतिदिन स्टेकिंग निर्धारित मापदण्ड के अनुसार करें। जिससे सत्यापन करने में सुविधा हो। धान खरीदते समय ढेरी बनाया जाए इसके बाद तौलाई किया जाना चाहिए। जिससे धान की गुणवत्ता सही रहे तथा खरीफ धान की खरीदी की जाए। सभी धान खरीदी केन्द्रों में चबूतरे का निर्माण किया गया है। इन चबूतरों में ही खरीदी की जाए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में बारदानों की स्थिति, धान की स्टेकिंग सभी का रिकार्ड अपडेट होना चाहिए। धान खरीदी केन्द्रों में बारदानों की उपलब्धता, डे्रनेज, कम्प्यूटर, हमाल, पॉलिथिन, पेयजल, छाया एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो। जिले के अधिकांश क्षेत्र मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से लगे हुए हैं इन सीमा क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखें। धान खरीदी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और सभी अच्छे से कार्य करें।
सीईओ जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक श्री सुनील वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शासन द्वारा सर्वाधिक मूल्य में धान की खरीदी की जाती है। इसके लिए शासन द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है। सभी को जिम्मेदारीपूर्वक धान की खरीदी करनी है। खाद्य अधिकारी श्री किशोर सोमावार ने कहा कि सभी केन्द्र की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। धान खरीदी केन्द्र में सभी संधारित रजिस्टर्ड अपडेट करते रहे। उप पंजीयक श्री जॉन खलखो ने कहा कि धान की स्टेकिंग के पहले ड्रेनेज बनाया जाए जिससे धान पानी से सुरक्षित रहे। इस अवसर पर जिला विपणन अधिकारी श्री सौरभ भारद्वाज, खाद्य निरीक्षक, धान खरीदी केन्द्रों के समिति प्रबंधक, कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रशिक्षण में शामिल हुए।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
SQLSTATE[08004] [1040] Too many connections