छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

प्रतिभाओं का सम्मान प्रगति में सहायक : छाबड़ा

अतरिया की संध्या को लैपटॉप प्रदान कर विधि विभाग ने किया सम्मान

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग द्वारा छग के 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं जिन्होंने प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया है, उन्हें कांग्रेस विधि विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तंखा के द्वारा प्रदत्त लैपटॉप व टेबलेट प्रदान किया गया जिसमें राजनांदगांव जिले की संध्या वर्मा को 12वीं कक्षा में गणित विषय के साथ 95 प्रतिशत अंकों के साथ प्रावीण्य सूची में स्थान पाने पर लैपटॉप देकर सम्मान किया गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के महामंत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम तय कर रही है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस विधि विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तंखा ने 10वीं एवं 12वीं के प्रावीण्य छात्र-छात्राओं को लैपटॉप, टेबलेट देने की घोषणा किये है, जिसे छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी विभाग के अध्यक्ष संदीप दुबे कार्य रूप में परिणित कर रहे हैं। इसी क्रम में राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग के छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त महेंद्र छाबड़ा अध्यक्षता संदीप दुबे एवं विशिष्ट अतिथि भिलाई विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू, गोपाल तनखा उपस्थिति में सिविक सेंटर के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान किया।

मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री छाबड़ा ने विधि विभाग के इस प्रयास को सार्थक बताते हुए कहा कि प्रतिभाओं का प्रोत्साहन उनके प्रगति के मार्ग में सहायक होती हैं जिससे वे उत्साह से मंजिल को पाते हैं। विवेक तंखा ने बच्चों में उच्च स्थान प्राप्त करने की ललक को जागृत किया है, यह शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम है।

विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि भिलाई में इस आयोजन से हम सब गौरवान्वित हैं। हम आज उन प्रतिभाओं का सम्मान कर रहे हैं, जो भविष्य में छग की पहचान होंगे। अध्यक्षीय आसंदी से संदीप दुबे ने कहा कि प्रतिभा का सम्मान जहां प्रगति और उत्थान वहां हम प्रतिभाओं का सम्मान उनके निवास क्षेत्र में जाकर कर रहे है, यह आत्मीय आयोजन है। कार्यक्रम सफल संचालन छग विधि विभाग कोषाध्यक्ष सोनल गुप्ता ने किया।

होनहार छात्रा संध्या वर्मा सहित उनके पिता कमल वर्मा माता योगेश्वरी वर्मा को जिले के कांग्रेस के विधायकगण, जिला अध्यक्ष पदम कोठारी, शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, महापौर हेमा देशमुख, प्रशांत तिवारी, रूपेश दुबे, मनोज चौधरी, विनीता मदान, केके सिंह, शरद खंडेलवाल, शफीर अहमद खान, रहीम मेमन, नेमेन्द्र पंसारी आदि ने जिले का सम्मान बढ़ाने व उज्ज्वल भविष्य की अग्रिम बधाई शुभकामनाएं दी है।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button