छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव:फर्जी एडमिशन हुए निरस्त अब पात्र छात्रों को मिलेगे एडमिशन- एन.एस.यू.आई.

राजनांदगांव- आज राजनांदगांव एन.एस.यू.आई. जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा एवं पार्षद ऋषि शास्त्री, राजा यादव ने शासकीय शिवनाथ साइंस महाविद्यालय में हुए फर्जी एडमिशन को निरस्त करवाया।

एन.एस.यू.आई. जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा ने कहा कि लगातार छात्रों से आ रही शिकायत पर हमने शासकीय शिवनाथ महाविद्यालय में जाकर द्वितीय वर्ष के सभी संकायों में एडमिशन की जानकारी ली तब पता चला कि नियम के विरूद्ध जाकर द्वितीय वर्ष के सभी संकायों में फर्जी एडमिशन दिया गया। नियम के अनुसार महाविद्यालय के नियमित छात्रों को पहले एडमिशन दिया जाता है किन्तु महाविद्यालय में प्राईवेट छात्रों को एडमिशन दिया।
पार्षद ऋषि शास्त्री ने बताया कि बीजेपी समर्पित अधिकारी सत्ता पक्ष को बदनाम करने का प्रयास न करे मनमानी नहीं चलेगी, अब बीजेपी की सरकार नहीं है नियम से कार्य करे नही तो इस्तीफा दे दे। संगठन स्तर पे इस तरह के निरीक्षण कार्य सभी प्रशासनिक विभागों जारी रहेंगे। ताकि जनता जनारदन को किसी भी प्रकार की शिकायत न आ पाये।

एन.एस.यू.आई. जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने बताया कि नियम के विरूद्ध जो एडमिशन निरस्त करने के बाद पात्र छात्रों को बुलाया जाये और उनको एडमिशन तत्काल दिया जाये एवं जिन्होंने नियम के विरूद्ध एडमिशन दिया है उनके खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जाये।
इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से एन.एस.यू.आई. जिला अध्यक्ष विप्लव शर्माा, पार्षद ऋषि शास्त्री, एन.एस.यू.आई. जिला उपाध्यक्ष राजा यादव, दुर्ग संभाग संयोजक ऋषभ निर्मलकर उमेश साहू, कुशल रजक, विक्रांत शुक्ला, हंसराज मेश्राम, गितेश साहू, हर्ष महोबिया, सोनल साहू, सतीष, मयंक, आयुष, जयेस आदि अन्य छात्रनेता उपस्थित थे।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button