छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

पड़ रही औसत से ज्यादा गर्मी, लगातार चौथे दिन तापमान 40 से अधिक

राजनांदगांव । जिले में लगातार चार दिनों से तेज गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान का आंकड़ा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यह औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है। गुरुवार को भी दिन में तापमान 40 डिग्री रिकार्ड किया गया। हालांकि दोपहर में कुछ देर तक बदली भी दिखी। अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की भी संभावना जताई है। तेज गर्मी के कारण हवा का मिजाज भी तेजी से गर्म होता जा रहा है। इससे दोपहर मे लू जैसी स्थिति बन रही है। हालांकि इस बीच उत्तर से आ रही ठंडी हवा के असर से लू जैसी स्थिति का असर कमजोर भी पड़ा है।

0 हल्की बढ़ोतरी की संभावना मौसम विभाग ने हाल के दिनों में अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी हल्दी बढ़ोतरी की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार प्रदेश में अप्रैल, मई और जून महीने में अधिकतम तापमान का औसत अधिकतम सामान्य तापमान के औसत से 0.30 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की संभावना जताई गई है। वहीं औसत न्यूनतम तापमान, औसत सामान्य तापमान से 0.21 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

बादलों ने दी थोड़ी राहत पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। इतना ही नहीं इसमें हर दिन बढ़ोतरी भी रिकार्ड की जा रही है। रविवार को दिन का तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार यह सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। रविवार की रात न्यूनतम तापमान 21 डिग्री था। सोमवार को तापमान दिन में 40.4 डिग्री के साथ ही सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। रात में 24.2 डिग्री के साथ ही चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया था। इसी तरह मंगलवार को दिन में तापमान 41 व रात में 22 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज का तापमान

अधिकतम 40.0

अंतर 4

न्यूनतम 22.5

अंतर 1

अभी साफ रहेगा

मौसम में अगले कुछ दिनों में ज्यादा कुछ बदलाव की संभावना नहीं है।आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश मं अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। – एचपी चंद्रा, सहायक मौसम विज्ञानी

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button