छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

तेजी से चढ़ रहा तापमान, दो दिनों बाद लू चलने की संभावना

राजनांदगांव ।सूर्यदेव अब तेवर दिखाने लगे हैं। अधिकतम तापमान में तेजी से बढोतरी हो रही है। सुबह से ही पारा 36 डिग्री सेल्सियस पर रहा। दोपहर तक इसमें चार डिग्री की और वृद्धि हो गई। तेज हवा के कारण हालांकि गर्मी का असर थोड़ा कम ही रहा। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों में लू चलने की भी आशंका जताई है। इस बीच बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले दिनों बेमौसम बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। अब फिर से मौसम गर्म होने लगा है। हर तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को तेज हवा चलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी के बाद भी गर्मी से काफी राहत रही। उधर मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं का आना लगातार जारी है। इसके कारण प्रदेश में लू (ग्रीष्म लहर) जैसी स्थिति बनी हुई है। यह स्थिति थोड़ा और गंभीर होने की संभावना बन रही है। प्रदेश के मध्य क्षेत्र में लू की संभावना है ।

हर दिन बढ़ रहा तापमान पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। इतना ही नहीं इसमें हर दिन बढ़ोतरी भी रिकार्ड की जा रही है। रविवार को दिन का तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार यह सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। रविवार की रात न्यूनतम तापमान 21 डिग्री था। सोमवार को तापमान दिन में 40.4 डिग्री के साथ ही सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। रात में 24.2 डिग्री के साथ ही चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया था। इसी तरह मंगलवार को दिन में तापमान 41 व रात में 22 डिग्री सेल्सियस रहा।

वर्जन….

उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं के कारण गर्मी बढ़ी है। अभी इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। गर्म हवा के कारण कई जगह लू जैसी स्थिति बन रही है। -एचपी चंद्रा, सहायक मौसम विज्ञानी

चार दिनों का तापमान

दिन अधिकतम अंतर न्यूनतम अंतर

बुधवार 41.0 6 21.0 0

मंगलवार 41.0 6 22.0 2

सोमवार 40.4 6 24.2 4

रविवार 39.1 4 21.0 1

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button