छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

जिला बनाने की घोषणा से भाजपा नेता तिलमिलाए : वोरा

० मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वादे निभाने में पूरे देश में अव्वल
राजनांदगांव। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की शानदार जीत का दावा किया है। वोरा ने खैरागढ़ में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि भाजपा ने 15 साल के शासनकाल में सिर्फ  वादे किये हैं। जनता से किये गए वादों को भाजपा ने कभी नहीं निभाया। कांग्रेस सरकार के तीन साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की जनता ने देख लिया है कि संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आम जनता से किये वादों को निभाने में पूरे देश में अव्वल हैं। कांग्रेस की जीत के बाद खैरागढ़ न सिर्फ जिला बन जाएगाए बल्कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह इलाका विकास की रौशनी से जगमगाएगा।
श्री वोरा ने कहा कि खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा से भाजपा नेता तिलमिला गए हैं। 15 साल के शासनकाल में भाजपा ने खैरागढ़ की सुध नहीं ली। आज जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा कर दी है, तो भाजपा नेताओं के पेट में दर्द होने लगा है। वोरा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के वादोंए नीतियों और कल्याणकारी कार्यक्रमों पर भरोसा करते हुए खैरागढ़ की जनता ने हाथ के पंजे पर बटन दबाने का मन बना लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा की ऐतिहासिक जीत होगी। इस दौरान उनके साथ रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा भी मौजूद थे।
वोरा ने कहा कि कांग्रेस घोषणापत्र में कांग्रेस की जीत के 24 घंटे के भीतर खैरागढ़ को जिला बनाने, राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने, साल्हेवारा को पूर्ण तहसील का दर्जा और वनोपज प्रोसेसिंग इकाई, सहकारी बैंक खोलने,, बैताल रानी घाटी, मंडी पखोल, घांसकुआं झरना को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करनेए छुईखदान में पान अनुसंधान केंद्र की स्थापना, छुईखदान और गंडई में फूड ेप्रोसेसिंग इकाई, अतरिया जालबांधा में कॉलेज, साल्हेवारा व खैरागढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूल, अतरिया में हाईटेक बस स्टैंड सहित कई सौगातें देने का वादा किया गया है। वोरा ने कहा कि खैरागढ़ क्षेत्र की जनता विकास चाहती है। यही वजह है कि उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के पक्ष में माहौल बन चुका है। यहां कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत होगी।
इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल,  एमआईसी सदस्य दीपक साहू, भोला महोबिया, मनदीप भाटिया, शंकर ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष अजय मिश्रा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा, मोहित वालदे, खिलावन मटियारा आदि मौजूद थे।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button