छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राहुल गांधी का संदेश पहुंचाने घर-घर पहुँच रहे कांग्रेस कार्यकर्ता


0 शहर के दक्षिण ब्लाॅक के मोहारा में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकली

राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर शहर कांग्रेस के निर्देशन व दक्षिण ब्लाॅक कांग्रेस के अगुवाई में राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा का संदेश व छत्तीसगढ़ सरकार के जनहितकारी योजनाओं को हर बूथ के एक-एक मतदाता तक पहुंचाने के लिए संकल्पित कांग्रेसजनों ने 03 फरवरी दिन शुक्रवार को मोहारा वार्ड में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी के आदेशानुसार शहर जिला कांग्रेस प्रभारी श्री अरूण सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार छग अंत्याव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त राजनांदगांव शहर प्रभारी श्री धनेश पाटिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन व दक्षिण ब्लाॅक कांग्रेस प्रभारी श्रीकिशन खंडेलवाल के सानिध्य व दक्षिण ब्लाॅक कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन के नेतृत्व में मोहारा वार्ड 47 में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली। यात्रा बजरंग नगर से निकली जो मिलपारा, कोष्टापारा, गौठानपारा, ब्राम्हण पारा, तालाबपार होते हुए शंकर मंदिर के पास यात्रा का समापन हुआ।
यात्रा में पार्षद सरिता प्रजापति, अवधेश प्रजापति बूथ अध्यक्ष सरोज प्रधान, बीना दुबे, कुशल रजक, अनिला सिन्हा की सक्रिय भूमिका में यात्रा 7 किलोमीटर तक चली।
हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त राजनांदगांव शहर प्रभारी श्री धनेश पाटिला ने नुक्कड़सभा केन्द्र सरकार पर जमकर बरसते हुए कहा कि आज देश की क्या स्थिति है यह सबके सामने है। केन्द्र सरकार के अडियल रवैये के कारण महंगाई, भ्रष्टाचार बेकाबू हो चुकी है। इसी तरह विभाजनकारी ताकतें हमारी विविधता को हमारे खिलाफ इस्तेमाल कर रही है। इन बुराइयों के खिलाफ आदरणीय राहुल गांधी जी के साथ पूरा कांग्रेस संगठन लड़ रहा है।
दक्षिण ब्लाॅक कांग्रेस प्रभारी श्रीकिशन खंडेलवाल ने कहा कि माननीय राहुल गांधी जी के अनुरूप देश को एकता और भाईचार कायम रहे इन्हीं भावनाओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई और उस यात्रा का उद्देश्य बताने कांग्रेस परिवार हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई है।
दक्षिण ब्लाॅक कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने वार्डवासियों से कहा कि कांग्रेस आजादी की लड़ाई लड़ी, आजादी के बाद देश को एकसूत्र में पिरोया, आज देश फिर मुश्किल दौर से गुजर रही है जिसको लेकर राहुल गांधी जी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई उनका संदेश पत्र को हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता लगे हुए हैं।
यात्रा में महापौर हेमा देशमुख, छग अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष हफीज खान, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा उत्तर ब्लाॅक प्रभारी शारदा तिवारी, उपाध्यक्ष सविता ठाकुर, मोहम्मद यहया, महामंत्री फिरोज अंसारी, झम्मन देवांगन, नरेश शर्मा, उत्तर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली, अशोक फडनवीस, महेश अग्रवाल, पार्षद राजेश गुप्ता चंपू, दुलारी साहू, मधुकर वंजारी, विनय झा, शरद पटेल, मनीष गौतम, एल्डरमेन मामराज अग्रवाल, प्रतिमा बंजारे, माया शर्मा, अतुल शर्मा, डा. राकेश कुमार,  नारायण सोनी, दुर्गेश ढीवर, खिलेश बंजारे, संदीप जायसवाल, जितेश सिमनकर, संजय रिझवानी, मजहर खान, राजा यादव, सुनीता सिन्हा, शैलेश ठावरे, घनश्याम श्रीरंगे, ललिता साहू, मोहन चुनुरकर, सुरेन्द्र देवांगन, विष्णु सिन्हा, ईश्वर तिवारी, अर्जुन सिंह कुर्रे, विजय अग्निहोत्री, सरिता साहू, विपिन मंडावी, गजानंद प्रजापति, दिनेश प्रजापति, कृष्णा निषाद, नर्बदा देवांगन, आशा प्रजापति, मोना यादव, ललिता शर्मा, गौरी यादव, श्वेता शर्मा, गजरा यादव, पुष्पा देवांगन, सुन्दरिया साहू, नैनबाई साहू, बैसाखिन यादव, जसीबाई देवांगन, रूखमणी देवांगन, लता चंद्राकर, केजई यादव, तीजेश्वरी बुरेकर, भुनेश्वर देवांगन, उषा यादव, पूर्णिमा विश्वकर्मा, विकास देवांगन, गायत्री विश्वकर्मा, खोरबहरीन, चंदा सोनकर, खिलेश्वरी साहू, संगीता साहू, कार्तिक प्रजापति, रामु निषाद, डीकु देवांगन, पिंकी प्रजापति, मोनू यादव, टिकेश्वरी साहू, मनीष निर्मलकर, पूर्णिमा, पारो साहू, सेवा शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व वार्डवासी एवं दक्षिण ब्लाॅक के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button