राजनांदगांव : राहुल गांधी का संदेश बताने कांग्रेस जन घर घर दे रहे दस्तक
0 दक्षिण ब्लाॅक के वार्ड 34 कन्हारपुरी में निकली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा
राजनांदगांव। .
‘‘भारत माता के जयघोष‘‘ के नारों के साथ कांग्रेसजनों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी में गुरूवार 09 फरवरी को उत्तर ब्लाॅक के वार्ड 34 में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई जो वार्ड का भ्रमण करते हुए राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में कहे गए संदेश बताते हुए निकली।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम के आदेशानुसार एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री अरूण सिसोदिया के मार्गदर्शन व राजनांदगांव विधानसभा प्रभारी व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन व उत्तर ब्लाॅक कांग्रेस प्रभारी श्रीमती शारदा तिवारी के सानिध्य व उत्तर ब्लाॅक अध्यक्ष आसिफ अली के नेतृत्व में कन्हारपुरी वार्ड नं 34 बूथ नं 146, 147 व 148 में निकली। यात्रा फ्लाई ओवर के नीचे से निकली जो स्कूल चैक, तिरंगा चैक, नया पारा, लक्ष्मी चैक, शंकर भवन चैक होेते हुए, गौठान पारा होते हुए वार्ड का भ्रमण करते हुए पार्षद निवास में यात्रा का समापन हुआ। यात्रा लगभग 7 किलोमीटर चली यात्रा में वार्ड पार्षद महेश साहू, सीताराम श्रीवास, युवराज भारती, सोहेल शेख, बोहरिक राम साहू, श्याम रत्न साहू, धर्म निर्मलकर, प्रेमू ने सक्रिय रूप यात्रा में अपनी भूमिका निभाई।
राज्य सरकार की उपलब्धियों व भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य साझा करते हुए वार्डवासियों से सतत संपर्क बनाते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार चंद पंूजीपति मित्रों को आगे बढ़ाने के लिए देशवासियों के साथ खिलवाड़ कर रही है। देश के लाखों युवाओं का भविष्य उनका सपना टूटता नजर आ रहा है। देश में चारों ओर निराशा का माहौल है। समाज में नफरत के बीच बो रहे है। नफरत को मिटाने और देश में मोहब्बत का पैगाम लेकर राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा कर माहौल बनाया है हम उन्हीं उद्देश्य को बताने और छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की 4 साल की उपलब्धियों को साझा करने आए है।
उत्तर ब्लाॅक कांग्रेस प्रभारी श्रीमती शारदा तिवारी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का बखान करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से एकता और भाईचारे का दे रहे संदेश और राज्य सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचा रहे हैं। वहीं उत्तर ब्लाॅक अध्यक्ष आसिफ अली ने भारत जोड़ो यात्रा का संदेश व छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की जनहितकारी योजनाओं का बता रही है और केन्द्र की मोदी सरकार की तानाशाही रवैये के कारण देश में महंगाई और भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है।
यात्रा के दौरान प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, मोहम्मद यहया, महामंत्री नासिर जिंदरान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, मोहिनी सिन्हा, ज्योति शर्मा, नरेश साहू, प्रदेश युका महासचिव चेतन भानुशाली, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय रिझवानी, पूर्व पार्षद राजेश सेवता, अमित जंघेल, सुनीता सिन्हा, रीना पटेल, पार्षद सुनिता फडनवीस, दुलारी साहू, भागचंद साहू, मनीष साहू, एल्डरमैन मामराज अग्रवाल, एजाजूर रहमान, प्रतिमा बंजारे, दीनू साहू, डा.राकेश कुमार, शिवम गढ़पायले, शबीना नसरीन, संदीप सोनी, सूरज शर्मा, आरबी मिश्रा, अर्जुन सिंह कुर्रे, केशव पटेल, धर्मेश सोनी, संदीप जायसवाल, मनीष अग्रवाल, जयेश साहू, सतीश उके सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व वार्डवासी एवं उत्तर ब्लाॅक के पदाधिकारी उपस्थित रहे।