देश

दूल्हे  ने दुल्हन के मुंह पर पोता सिंदूर, माहौल बिगड़ने पर भागे बाराती

शादी में शराब पीकर पहुंचना दूल्हे को भारी पड़ गया। दुल्हन ने विवाह से इंकार कर दिया। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। विवाद बढ़ता देख चकरघटृटा थाने की पुलिस भी पहुंची। हालांकि दोनों पक्षों ने कोई तहरीर दिए बगैर आपसी लेन देन कर बगैर विवाह के मामला निपटा लिया। चकरघटृटा थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में अहरौरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव से बीती रात बरात आई हुई थी। यहां द्वारपूजा से लेकर अन्य रस्म उल्लास के साथ निपटा। बारातियों को खाना खिलाने के बाद शादी की रस्म के लिए दूल्हा व अन्य रिश्तेदार शादी मंडप में पहुंचे। कुछ देर में दुल्हन भी वहां पहुंची। कुछ रस्मों के बाद पंडित ने जब सिंदूरदान करने की रस्म बताई तो नशे में धुत दूल्हे ने सिंदूर को दुल्हन के मुंह पर पोत दिया और हंगामा करने लगा। दुल्हन के रोकने पर उस पर हाथ चला दिया।यह सब देख जब अन्य लोग माहौल शांत करने की कोशिश में लगे थे तभी दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन मंडप से घर के अन्दर चली गई। इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। स्थिति बिगड़ते देख ज्यादातर बराती भाग निकले। दूल्हे व उसके पिता को स्थानीय ग्रामीणों ने रोक लिया। खबर आई कि उन्हें बंधक भी बना लिया गया। 112 पर जानकारी मिलते ही चकरघट्टा थाने की पुलिस मौके पर गई। शुक्रवार को सुबह थाने पर दोनों पक्ष आपसी सुलह समझौता कर रहे थे। लेनदेन के जरिए समझौता कर बाद में बिना विवाह के दोनों पक्ष अलग हो गए। एसओ राजेश कुमार ने बताया कि दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। पुलिस मौके पर गई थी लेकिन दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button