Uncategorizedक्राइमदेशराजनीति

पूर्व मंत्री को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार , भ्रष्टाचार का आरोप,खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में 2000 करोड़ रुपये के घपले की विजिलेंस कर रही जांच

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में 2000 करोड़ रुपये के घपले की विजिलेंस जांच कर रही है। इस मामले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु का नाम सामने आ आया था। आरोप है कि पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु ने निविदाओं में घपला किया है। 

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने परिवहन निविदा घोटाले में पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु को सोमवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस (लुधियाना) के एसएसपी रविंदर पाल सिंह संधू ने जानकारी दी है कि पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के आावास से गिरफ्तार किया है।

राज्य की मंडियों में गेहूं की लोडिंग और अनलोडिंग से जुड़े निविदा घोटाले में गिरफ्तार ठेकेदारों ने पूर्व मंत्री आशु का नाम लिया था। इसके बाद से आशु पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी थी। हालांकि गिरफ्तारी से बचने के लिए आशु हाईकोर्ट भी पहुंचे थे लेकिन वहां से राहत मिलने से पहले विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ वाहनों के फर्जी पंजीकरण नंबरों पर परिवहन निविदा आवंटित करने के मामले में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच जारी है और कई अधिकारी संदेह के घेरे में है।

क्या है परिवहन निविदा घोटाला
राज्य की कई अनाज मंडियों में गेहूं की ढुलाई में करोड़ों रुपये के गबन का आरोप है। ढुलाई के लिए इस्तेमाल वाहनों के जो नंबर लिखवाए गए थे, वह नंबर जांच में स्कूटर व बाइक के निकले। बीते हफ्ते विजिलेंस ने इस मामले में निजी फर्म के ठेकेदार व अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था।

सुबह विजिलेंस दफ्तर के बाहर आशु ने की नारेबाजी
पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने सोमवार सुबह चंडीगढ़ में विजिलेंस दफ्तर के बाहर धरना दिया था। इस दौरान पूर्व मंत्री आशु भी मौजूद थे। उन्होंने विजिलेंस अधिकारियों को चुनौती भी दी और कहा था कि वे खुद दफ्तर पहुंचे हैं और विजिलेंस उन्हें गिरफ्तार कर ले। उस वक्त विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। जब आशु लुधियाना पहुंचे तो उनके पीछे-पीछे विजिलेंस टीम भी पहुंच गई।

विजिलेंस अधिकारियों से भिड़े कांग्रेस रवनीत बिट्टू
आशु की गिरफ्तारी के वक्त कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू भी पहुंचे। उन्होंने विजिलेंस अधिकारियों के आईकार्ड तक मांगे। काफी बहस के बाद सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, भारत भूषण आशू के साथ विजिलेंस दफ्तर पहुंचे। इसके बाद कई कांग्र्र्रेसी भी विजिलेंस दफ्तर पहुंचे। बता दें कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में 2000 करोड़ रुपये के घपले की विजिलेंस जांच कर रही है। इस मामले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु का नाम सामने आया था। आरोप है कि भारत भूषण आशु ने निविदाओं में घपला किया है। 

आशु ने ली थी हाईकोर्ट की शरण
भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे भारत भूषण आशु ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। उन्होंने अदालत से अपील की थी कि पंजाब सरकार को अगर उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई करनी है तो पहले सात दिन का नोटिस दिया जाए। भारत भूषण आशु ने याचिका में कहा था कि 2018 -2019 में जब वह खाद्य और आपूर्ति मंत्री थे तो उस समय पंजाब फूड ग्रेन्स ट्रांसपोर्टेशन पॉलिसी लाई गई थी। 

इस पॉलिसी को कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। इसमें ई-टेंडर के जरिये टेंडर मांगे गए थे। टेंडर की प्रक्रिया डीसी के द्वारा पूरी की जाती थी। याची ने कहा कि इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है। 

इन मंत्रियों के खिलाफ भी हो चुकी कार्रवाई
इससे पहले पंजाब सरकार कांग्रेस के तीन पूर्व मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में केस दर्ज कर चुकी है। पंजाब में आप की सरकार आने के बाद ही कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों का नाम विवादों में आने लगा था। भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके बाद तत्कालीन सरकार के पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ भी केस हो चुका है। 28 करोड़ के जमीन घोटाले के मामले में पूर्व पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा के खिलाफ भी जांच शुरू है। 

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button