शिक्षक संघ ने विधायक के समक्ष रखी समस्याएं Publish
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नगर विधायक शैलेष पांडेय के समक्ष शिक्षकों की समस्याएं रखीं। कांग्रेस की जनघोषणा में शामिल क्रमोन्न्ति, पुरानी पेंशन समेत शिक्षक (एलबी संवर्ग) के मुद्दे को बजट सत्र में उठाने मांग किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अनुशंसा व समर्थन का भी जिक्र किया।
जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि शिक्षकों की मांग वर्षों से लंबित है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। समस्या के निराकरण को लेकर सरकार से लगातार संपर्क के बाद भी रास्ता नहीं निकला है। विधायक पांडेय से यह भी कहा कि एलबी संवर्ग के शिक्षकों को 23 वर्ष की सेवा के बाद एक बार भी क्रमोन्न्ति नहीं दी गई है।
सरकार के जनघोषणा पत्र में इसे लागू करने को कहा गया है। विडंबना है कि अभी तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। सहायक शिक्षकों की पदोन्न्ति के लिए 28 हजार पद रिक्त है लेकिन, शिक्षा विभाग ने पदोन्न्ति ही नहीं दी है। इसके अलावा वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति, लंबित महंगाई भत्ता व दो वर्ष में संविलियन कर वेतन निर्धारण का भी मुद्दा है। इस पर तत्काल आदेश जारी करने की जरूरत है। प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला में प्रधान पाठक के हजारों पद रिक्त हैं। शिक्षक, व्याख्याता व प्राचार्य के पद पर भी पदोन्न्ति का प्रावधान है। इसके बाद भी एलबी संवर्ग को कुल शिक्षकीय सेवा अनुभव (पूर्व सेवा) के आधार पर पदोन्न्ति दी जाए। इससे शिक्षण व्यवस्था में गुणात्मक सुधार होगा। विधायक पांडेय ने आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक जरूर पहुंचाएंगे। शिक्षकों की समस्या दूर करने हर संभव प्रयास होगा। इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा, जिला संयोजक करीम खान, महिला प्रकोष्ठ जिला प्रभारी प्रतिभा अवस्थी आदि उपस्थित थे।