छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

राजनांदगांव 02 अगस्त 2021। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश के परिपालन में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के कक्ष क्रमांक 11 में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। बरसात के मौसम में प्राकृतिक आपदा, बाढ़, अतिवृष्टि की स्थिति में बचाव एवं राहत व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।  नियंत्रण कक्ष एक जून 2021 से 15 अक्टूबर 2021 तक 24 घंटे चालू रहेगा। यहां का दूरभाष क्रमांक 07744-220557 है। इसके अतिरिक्त कार्यालयीन समय में भू-अभिलेख शाखा के दूरभाष क्रमांक 07744-227028 पर भी बाढ़ या प्राकृतिक आपदा की सूचना दी जा सकती है।

आदेश के अनुसार जिले की सभी तहसील कार्यालयों में तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का पद स्थापना बदले के कारण वर्तमान में पदस्थ अधिकारियों को बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। तहसील कार्यालय छुईखदान के बाढ़ नियंत्रण के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता मोबाईल नंबर 9165051326 तथा दूरभाष क्रमांक 07820-234230 है। इसी तरह तहसील कार्यालय खैरागढ़ के बाढ़ नियंत्रण के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार श्री प्रीतम साहू मोबाईल नंबर 99074-19970 तथा दूरभाष क्रमांक 07743-263503, तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ के बाढ़ नियंत्रण के प्रभारी अधिकारी तहसीलदार श्री राजू पटेल मोबाईल नंबर 9424225741 एवं दूरभाष क्रमांक 07823-232244 तथा तहसील कार्यालय छुरिया के बाढ़ नियंत्रण के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार सुश्री नेहा ध्रुव मोबाईल नंबर 9424241765 एवं दूरभाष क्रमांक 07745-264400 को बनाया गया है।

advertisement
advertisement
advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button